जनवाणी संवाददाता |
देवबंद/सहारनपुर: नगर देवबंद के सैनीयों की सराय निवासी एक युवक का शव आज सुबह उसके ही खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बताया जा रहा है कि मृतक कल शाम किसी काम से घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर खानकाह चौकी प्रभारी संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

