नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय सिनेमा और साहित्य जगत की प्रतिष्ठित हस्ती जावेद अख्तर को उनके असाधारण योगदान के लिए साल 2025 का ‘शिक्षा ओ अनुसंधान साहित्य सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 29 नवंबर को एक भव्य समारोह में दिया जाएगा।
जावेद अख्तर को दिया जाएगा सम्मान
खबरों के अनुसार, 29 नवंबर को शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान (SOA) साहित्य सम्मान जावेद अख्तर को दो दिवसीय साहित्य महोत्सव के उद्घाटन पर दिया जाएगा। इस पुरस्कार में 7 लाख रुपये की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र, देवी सरस्वती की एक रजत प्रतिमा और एक शॉल भी बॉलीवुड के नामी गीतकार को प्रदान की जाएगी।
सम्मान किसको दिया जाता है
दो दिवसीय शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान साहित्य महोत्सव की निदेशक गायत्रीबाला पांडा ने सम्मान से जुड़ी जानकारी साझा की। वह बताती हैं कि यह पुरस्कार संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी भाषा में लिखने वाले भारतीय साहित्यकारों को हर साल दिया जाता है।

