Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

स्क्रैप कारोबारी की पत्नी का घर में झूलता मिला शव

  • विवाहिता के परिजनों ने पति सहित कई ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी की पत्नी की लाश संदिग्ध हालात में घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटनास्थल पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। विवाहिता के परिजनों ने पति सहित कई ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। दिल्ली निवासी रईसुद्दीन ने बताया कि उसने बेटी शहरीन की शादी वर्ष 2020 में रीयल गार्डन निवासी साजिद पुत्र आस मौहम्मद के साथ की थी। साजिद स्क्रैप का कारोबार करता है। वर्तमान समय में दंपति के एक बेटा भी भी है।

शबाना का आरोप है कि शादी में 70 लाख रुपये लगाने के बावजूद साजिद और उसका परिवार दहेज में फॉर्च्यूनर और पांच लाख की डिमांड को लेकर शहरीन का उत्पीड़न करते थे। कई बार शहरीन ने परिजनों से शिकायत की। मगर हर बार ससुराल वाले दोबारा शहरीन को परेशान न करने का वादा करके मामला रफा-दफा कर देते थे। शुक्रवार दोपहर शहरीन के मायके वालों को फोन करके ससुराल वालों ने बताया कि शहरीन ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इसके बाद बदहवास परिजन जब बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसकी लाश बेड पर पड़ी हुई थी।

विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शहरीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता के मायके वालों ने उसके शौहर साजिद सहित सभी ससुराल वालों को नामजद करते हुए दहेज हत्या की तहरीर दी है। उधर, सीओ कोतवाली का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गो सेवक का 25 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

मेरठ: दौराला क्षेत्र के वलीदपुर स्थित गोशाला में काम करने वाले गो सेवक सुरेश का 25 दिन बाद भी कोई सुराग ना मिलने से हिंदू स्वाभिमान संस्था के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम दीपक मीणा से मुलाकात कर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल हुए। उनका कहना है कि पुलिस को तमाम साक्ष्य मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सुरेश की बरामदगी की जाए।

हिंदू स्वाभिमान संस्था के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम दीपक मीणा को दिए ज्ञापन में बताया कि 25 दिन पहले वलीदपुर गांव में गो सेवक सुरेश को अगवा कर लिया गया था। यह युवक गोशाला में काम करता था। आरोप है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस सुरेश का कुछ भी पता नहीं लगा सकी है। उधर, गोशाला के संचालक अमित आर्य को भी कुछ असामाजिक तत्व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस गोशाला को बंद कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

दौराला थाने के इंस्पेक्टर से जब इस बारे में पूछा जाता है तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं देते है। चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द गो सेवक सुरेश का पता नहीं लगाया जाता है, तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। महानगर अध्यक्ष पंडित राहुल तिवारी, सीपी गौतम, विशाल शर्मा, अनिल कुमार, कुलदीप रस्तोगी, नरेंद्र वर्मा, मूलचंद शर्मा, अमित तोमर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img