Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

वांछित को पकड़ने गई पुलिस से धक्का-मुक्की, मुकदमा दर्ज

परिजनों ने आरोपी को भगाया, दोनों नामजदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वांछित की गिरफ्तारी के लिए ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में पहुंची देहली गेट थाने की पुलिस के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि जिस वांछित को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी, उसके परिजनों ने उसे मौके से भगा दिया। इसके बाद खुद भी वहां से भाग गए। उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने दो नामजद और 4-5 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डाले और गाली-गलौज करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों नामजदों को गिरफ्तार कर लिया गया।

देहली गेट थाने में तैनात उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह चार सितंबर को उप निरीक्षक आदेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल अब्दुल को साथ लेकर ब्रह्मपुरी क्षेत्र के मोहल्ला वेस्टार कॉलोनी खुशहाल नगर आरामशीन के पास पहुंचे थे। तभी उन्हें मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि आरामशीन के पास खड़ा व्यक्ति ही वांछित चल रहा इरफान पुत्र इकबाल है।

इसके बाद जब पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसके परिजन और मोहल्ले के कुछ लोग आए और इरफान को गिरफ्तारी से बचाने के लिए गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो वह लोग धक्का-मुक्की पर उतारू हो गए। इस दौरान उन्होंने इरफान को भी वहां से भगा दिया। उसके जाते ही खुद भी भागने लगे। उनका पीछा किया गया तो दो आरोपी गिर गए। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

उन्होंने अपना नाम इकबाल और इमरान पुत्र आलमगीर निवासी बेस्टार कॉलोनी खुशहाल नगर थाना ब्रह्मपुरी बताया। दोनों को गिरफ्तार कर थाने लगा गया। इन दोनों के साथ-साथ 4-5 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ गाली-गलौज करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस अज्ञात की तलाश में जुट गई है।

मारपीट के आरोप में पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

मेरठ: मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी प्रतीक उर्फ पिंकू ने एक शख्स पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। डायल 112 पुलिस उसे थाने लेकर गई, यहां पूछताछ करने के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि रंजिश के चलते यह सूचना दी गई थी, जबकि इस मामले में पहले ही कोर्ट के आदेश पर एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज है। इस मामले की जांच सीओ कर रहे है, साक्ष्यों का संकलन ना होने पर अभी आरोपी को जाने दिया गया है।

जागृति विहार में रहने वाले प्रतीक ने दर्ज एफआईआर में बताया कि रविंद्र नागर निवासी सोमदत्त विहार, उसका साथी शिशिर कुमार और दो अज्ञात युवकों ने 14 मई को उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये की डिमांड की। भीड़भाड़ होने के चलते उस समय तो आरोपी वहां से चले गए। 17 मई की रात करीब साढ़े दस बजे चारो आरोपी उसे एक रेस्टोरेंट के पास मिले, जिन्होंने उसके साथ गाली-गलौज और जाति सूचक शब्द बोलते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं आरोप है कि जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने उसके ऊपर फायरिंग भी की।

इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक सितंबर को रविंद्र और शिशिर समेत चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। मेडिकल थाना पुलिस ने बताया कि पांच सितंबर यानी गुरुवार की रात को प्रतीक ने डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी कि कोई व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने आई। यहां पूछताछ करने पर पता चला कि यह शिशिर है, जिसके खिलाफ पहले से ही एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

सिनेमा हॉल में फायरिंग करने वाला वांछित इनामी बदमाश दबोचा

मेरठ: इंचौली थाना पुलिस और स्वाट टीम ने वांछित इनामी बदमाश को दबोच लिया। चार दिन पहले ही इस बदमाश पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। पांच माह पहले इसने अपने साथियों के साथ सिनेमा हॉल में फायरिंग की वारदात अंजाम दी थी। इंचौली क्षेत्र के खायला तालबा सिनेमा हॉल में पांच अप्रैल 2024 को कुछ युवकों ने फायरिंग की थी। इससे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था।

इस मामले में थाना इंचौली पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से आरोपी अभिषेक उर्फ गोलू निवासी साधारणपुर फरार चल रहा था। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने दो सितंबर 2024 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसे इंचौली पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को कई बार अलग-अलग जगह दबिश दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img