Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सलमान खान को दी गई जान से मारने की धमकी

  • चिट्ठी में लिखा, मूसेवाला जैसा होगा अंजाम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को जान से मारने का धमकी मिली है। एक्टर को यह धमकी एक लेटर के जरिए दी गई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह टहलने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान जब थोड़ा आराम करने के लिए बेंच पर बैठे उस समय उन्हें सलमान के नाम से धमकी भरा लेटर मिला।

इस लेटर में एक्टर को धमकी देते हुए लिखा था कि सलमान खान का भी मूसेवाला की तरह हाल कर देंगे। जानकारी के मुताबिक सलीम खान को यह पत्र करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच मिला है। फिलहाल इस लेटर के सामने आने के बाद बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ दिनों पहले ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। बता दें कि लॉरेंस सलमान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हाल ही में मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

सलमान खान का काला हिरण केस में नाम सामने आने के बाद लॉरेंस ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। दरअसल, बिश्नोई समाज में काले हिरण को पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि गैंगस्टर ने सलमान को मारने की घोषणा कर दी थी। साल 2008 में एक कोर्ट के बाहर लॉरेंस ने धमकी देते हुए कहा था कि वह जोधपुर में सलमान को मार देगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img