Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिली सड़ी गली लाश, शिनाख्त हुई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर थानाक्षेत्र के लिसाड़ी गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक युवक की सड़ी गली हुई लाश मिली है। आशंका है कि युवक की हत्या कर किसी ने उसे यहां झाड़ियों में फेंक दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान लिसाड़ीगेट शौकीन गार्डन निवासी खालिद 22 वर्षीय पुत्र इंसाद के रूप में हुई है। लाश के पास उसकी चप्पलें अलग मिली हैं। लेकिन, लाश काफी पुरानी और सड़ी गली है। वहीं मृतक के घरवालों का कहना है कि खालिद पिछले चार दिनों से लापता था। हम उसे तलाश रहे थे।

खालिद के घरवालों ने बताया कि बेटे की लगभग चार साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी मुस्कान, तीन साल का बेटा है और पत्नी चार महीने की गर्भवती है। सुबह-सुबह राहगीरों ने यहां झाड़ियों में लाश देखी और लोहिया नगर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

04 9

बताया गया कि बेटा चार दिन पहले काम पर गया था। घरवालों ने लिसाड़ी गेट थाने में चार दिन पहले गुमशुदगी की शिकायत दी थी।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घरवालों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस टीम जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img