Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

लापता युवक की बरामदगी को लेकर परिजनों ने थाने पर लगाया जाम

  • आलाअधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग, एक सप्ताह से लापता युवक का नहीं लगा कोई सुराग

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: नगर की शिवनगर जुड़ी मोहल्ला निवासी लापता युवक सत्यम की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने दलित समाज के लोगों के साथ थाने के सामने हंगामा करते हुए जाम लगाया। सत्यम को न्याय दिलाने और अपराधी को गिरफ्तार की मांग कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाये। बसपा नेता सुनीत कोकी के नेतृत्व में धरने पर बैठे परिजन को थाना पुलिस और आलाधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने सड़क से नहीं हटे।

बता दें कि मोहल्ला तिहाई जुड्डी निवासी रणजीत का 24 वर्षीय पुत्र सत्यम नगर की झब्बर मंडी स्थित बेकरी पर नौकरी करता है। रणजीत ने बताया कि 3 तारीख की रात बेकरी मालिक ने उसकी तनख्वाह देने के लिए सत्यम को बुलाया लेकिन, सत्यम वापस घर नहीं लौटा। बेकरी मालिक से सत्यम के बारे में पूछा तो मालिक ने बताया कि चार युवक उसे बुलाकर ले गए थे। पुलिस ने उन्हीं युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद शनिवार शाम को पुलिस ने पीएसी की मोटरबोट मंगाकर मध्य गंग नहर के कूड़ी गांव के पुल से सत्यम की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस सत्यम का कोई सुराग नहीं लगा पाई।

06 10

मंगलवार को पुलिस कार्रवाई से नाराज परिजन और दलित समाज के लोगों ने थाने के सामने जाम लगा अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर मौजूद थाना पुलिस और अधिकारियों ने परिजनों को समझा जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जाम का नेतृत्व कर रहे बसपा नेता सुमित काकी का कहना है कि पुलिस मामले में लगातार लापरवाही बरत रही है। एक सप्ताह बाद भी पुलिस लापता युवक का कोई सुराग नहीं लगा सकी। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि मामले में दो आरोपी युवकों को जेल भेजा जा चुका है गहनता से जांच की जा रही है। युवक का पता जल्द लगा लिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img