Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

वेस्ट यूपी से कांग्रेस पार्टी को गहरी चोट, इमरान मसूद ने दिया झटका, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक तथा कद्दावर नेता माने जाने वाले इमरान मसूद ने सोमवार को अपने समर्थकों की बुलाई मीटिंग में समाजवादी पार्टी में जाने का ऐलान कर दिया।

अंबाला रोड पर मेघ छप्पर स्थित अपने आवास पर इमरान मसूद ने कहा कि पिछले दिनों अखिलेश यादव से उनकी बातचीत हुई और उन्होंने कहा कि बिना परिवार के में कोई फैसला नहीं ले सकता।

हां मेरी इच्छा है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बने। इमरान ने कहा कि परिवार के लोगों ने हमेशा हमारा साथ दिया है समाज के हर वर्ग के लोगों का मुझे प्यार मिलता है।

उन्होंने कहा कि अब हम अपने पूरे कुनबे और समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का झंडा उठाएंगे और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में फिर से सपा की सरकार बनेगी।

इस दौरान इमरान के साथ उनके हजारों समर्थक थे। सभी ने इमरान मसूद जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर देहात सीट से कांग्रेस के विधायक मसूद अख्तर भी थे।

फिलहाल इमरान के समाजवादी पार्टी में जाने के ऐलान से सियासी प्याले में तूफान उठ गया है। माना जा रहा है कि सहारनपुर में समाजवादी पार्टी इमरान के आने के बाद काफी मजबूत होगी और इससे सियासी समीकरण बदलेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img