Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

कैबिनेट मंत्री ने वाल्मीकि बस्ती में बनाया दीपावली पर्व

  • मंत्री ने पत्नी नीता राणा संग फलाहार, मिष्ठान का लिया स्वाद
  • बस्ती में घर-घर मिठाई वितरित कर लोगों को दी शुभकामनाएं

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दीपावली के पर्व को अपनी पत्नी नीता राणा संग अपने गृह कस्बा थानाभवन स्थित वाल्मीकि बस्ती में मनाया। इस दौरान उन्होंने सामूहिक फलाहार एवं मिष्ठान का आनंद उठाया। जिसके बाद उन्होंने घर-घर मिष्ठान वितरित कर बस्ती के लोगों को दीपावाली की शुभकामनाएं दी।

शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने अपनी पत्नी नीता राणा के साथ दीपावाली का पर्व वाल्मीकि बस्ती में उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भागवान बाल्मीकि की चरणों में दीपावली उत्सव मनाने का जो आनंद मिला है उसे व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है। देश की संस्कृति विविधता में एकता की है। हमे सभी त्यौहारों पर्वों को सांप्रदायिक सद्भावना से मनाने चाहिए। जिससे समाज में भाईचारा बढ़े। बाद में कैबिनेट मंत्री ने पौराणिक मंदिर जसूवाला के हो रहे सौन्दर्यकरण का निरीक्षण किया तथा सिद्धपीठ के दर्शन किए। सभी भक्तों के साथ में मंदिर परिसर में घूम कर नव निर्माण हो रहे कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, ब्रिजेश वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

29 3

पुलिस ने फौजियों के परिवारों में साझा की खुशियां

कैराना: कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा के निर्देशन में क्षेत्र के दारोगा आर्मी एवं पैरा मिलट्री फोर्स के जवानो के घरों पर पहुंचे। यहा पर पुलिस ने जवानो के माता-पिता व परिवार के लोगों के साथ दीवाली की खुशियां साझा करते हुए मिष्ठान व गिफ्ट भेंट किए। पुलिस ने जवानों के परिवार के लोगो से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी लेते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि वो अकेले 27 जवानों के परिवारो से उनके घर जाकर मिले। सभी हलका दरोगा व बीट कांस्टेबल भी फौजियों के घरों पर गये थे। हमारे जवान सीमा पर रहकर हमारी रक्षा करते है तब जाकर हम लोग दिवाली मनाते है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img