Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

आईजीआरएस डिफाल्टर श्रेणी के अधिकारियों को कठोर चेतावनी

  • शिकायतों का निस्तारण में बागपत, बिनौली, खेकड़ा बीडीओ, सीएचसी अधीक्षक मिले लापरवाह

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आईजीआरएस को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीएम ने डिफाल्टर श्रेणी में आने वाले चार अधिकारियों को कठोर चेतावनी जारी की है, जिसमें बागपत, बिनौली, खेकड़ा बीडीओ, सीएचसी अधीक्षक बिनौली व एआरटीओ शामिल है। साथ ही सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डीएम शकुन्तला गौतम ने कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो की समीक्षा की। कहा कि जो अधिकारी अपने विभाग से संबंधित संदर्भ समय से निस्तारित नहीं करेंगे उनको दंडित किया जाएगा और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम ने डिफाल्टर श्रेणी में आने वाले खंड विकास अधिकारी बागपत, बिनौली, खेकड़ा व सीएचसी अधीक्षक बिनौली, एआरटीओ बागपत को कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन अधिकारियों की कठोर चेतावनी के बावजूद भी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आता है उनके विभाग को उनके कार्य प्रणाली की उदासीनता के बारे में लिखा जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए सभी अधिकारी शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी हुबलाल सहित आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img