Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

हार और जीवन

Amritvani


एक बार एक व्यक्ति को एक वयस्क हाथी दिखा, जो बहुत ही विशालकाय और ताकतवर होने के बावजूद एक कमजोर रस्सी से बंधा हुआ था। वह आदमी अचानक वहां रुक गया। उसे यह देख कर बहुत ही आश्चर्य हुआ कि कैसे इतना बड़ा हाथी एक कमजोर रस्सी के सहारे बंधा रह सकता है? इस कारण को जानने के उद्देश्य से उसने महावत से पूछा, श्रीमान, यह विशालकाय हाथी शक्तिशाली होते हुए भी ऐसा क्या कारण है, जिसकी वजह से यह एक कमजोर सी रस्सी से बंधा हुआ है? महावत ने उत्तर दिया, जब यह हाथी बहुत छोटा था, तब मैं इसे इसी रस्सी से बांधा करता था। उस समय यह छोटा और कमजोर था। उस समय इसने इस रस्सी को तोड़ने का कई बार प्रयास किया, लेकिन रस्सी नहीं तोड़ पाया। काफी प्रयास करने के बाद इसने हार मान ली और रस्सी पर जोर लगाना भी छोड़ दिया। इसे आज भी लगता है कि यह रस्सी इससे नहीं टूटेगी। अत: रस्सी को तोड़ने का प्रयास भी नहीं करता। आज यह एक वयस्क हाथी है। लेकिन बचपन की हार को जीवन की हार मानकर यह अब कोशिश ही नहीं करता। फलस्वरूप यह केवल एक कमजोर रस्सी से ही बंधा रहता है। हमारी भी स्थिति आज इसी हाथी के समान है, हम असफलता मिलते ही प्रयास करना छोड़ देते हैं और हतोत्साहित हो जाते हैं। इसके विपरीत सफलता निरंतर प्रयास मांगती है। जो हतोत्साहित नहीं होता वही सफल होता है।


janwani address

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img