जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनखड़, प्रांतीय नेता बाबूरामतोमर, पूर्व प्रदेश महासचिव रामअवतार चौहान, जिला संरक्षक मास्टर विजय पाल सिंह, महेंद्र सिंह प्रधान के नेतृत्व में भाकियू का एक प्रतिनिधिमंडल जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह से मिला और जिले की चीनी मिलों द्वारा अभी तक किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान न करने के प्रति नाराजगी व्यक्त की। जिला गन्ना अधिकारी को भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर और विजयपाल सिंह ने बताया कि कोरोना काल खंड में किसान आर्थिक तंगी की मार झेल रहा है जिसके चलते रोज मर्रा के खर्च भी उठाना मुश्किल हो गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

