Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

डेंगू की चपेट में दिल्ली, 124 मामले मिले

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली में तेजी से लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए दिल्ली वासियों को मच्छरों से अभी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अबतक दिल्ली में डेंगू के कुल 124 मामले सामने आए हैं, इनमें से 72 मामले अकेले अगस्त में आए हैं। सोमवार को जारी निगम की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी से 4 सितंबर की अवधि में 2018 के बाद इस साल सर्वाधित लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। 2018 में 137 लोग डेंगू के डंक का शिकार हुए थे।

जबकि इस साल का आंकड़ा देखें तो इस साल डेंगू के कुल मामलों के 58% मामले केवल पिछले महीने आए हैं, जो कि चिंता बढ़ाने वाली बात है। फिलहाल इस साल अभीतक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।

जमा बरसाती पानी डेंगू का कारण

राजधानी दिल्ली में पिछले महीने करीब 3-4 बार मूसलाधार बारिश हुई। सिविक एजेंसियां लाख कोशिशों के बावजूद बरसाती पानी की निकासी कराने में असफल रहीं और जगह-जगह जल जमाव हुआ।

इसका नतीजा अब दिल्ली वासियों के सामने है। डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा साफ व स्थिर पानी में तेजी से पनपते हैं। जमा हुआ बरसाती पानी डेंगू जनित मच्छरों के लिए सबसे अनुकूल है।

पार्कों और खुले में बैठना खतरनाक

मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं। हालत ऐसी है कि नालों के आस-पास, पार्कों, खुले मैदानों में सुबह-शाम बैठना खुलेआम चिकनगुनिया को बुलावा देना है।

चिकनगुनिया के मामलों में इजाफा हुआ है। चिकनगुनिया के 32, मलेरिया के 57 मामले अबतक आए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img