Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

दिल्ली एनसीआर: गंभीर’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से ‘गंभीर’ और ‘खतरनाक’ श्रेणी में चल रहा एक्यूआई हल्के सुधार के साथ मंगलवार सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। पूरे एनसीआर में सुबह धुंध छाई रही।

दिवाली के पांचवें दिन भी दिल्ली के हालात गंभीर बने हुए हैं। औसत एक्यूआई सुबह 10 बजे तक 400 दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, हवाओं का रुख बदलने की वजह से शाम तक सूचकांक में हल्की कमी आ सकती है।

सफर के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे ‘गंभीर’ श्रेणी में 400 पर दर्ज किया गया। जबकि गुरुग्राम का ‘बहुत खराब’ श्रेणी में एक्यूआई 360 दर्ज किया गया।

पहले पराली की वजह से वायु प्रदूषण से परेशान दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद से एक्यूआई लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में चल रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img