Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

जहरीली धुंध की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार दर्ज किया गया है। सफर के अनुसार, इस दौरान दिल्ली में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज 360 हुआ और कुतुब मीनार, लोटस टेंपल, अक्षरधाम मंदिर में शुक्रवार को दृश्यता कम रही। पड़ोसी राज्यों में पराली जलने के मामलों में कमी नहीं हो रही है।

सड़कों पर स्मॉग की मोटी परत छाई रही और दृश्यता कम रही। स्मॉग के कारण लोगों को आंखों में जलन व सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हवा की रफ्तार कम होने के कारण आज हवा की गुणवत्ता और भी बिगड़ सकती है। दिल्ली का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आठ बजे दिल्ली में आनंद विहार का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 487 रहा। दिवाली के बाद से सबसे खराब हालात गाजियाबाद के बने हुए हैं। शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के लोनी का एक्यूआई 499 तो इंदिरापुरम का एक्यूआई 491 रिकॉर्ड किया गया है।

नोएडा के सेक्टर 62 का एक्यूआई 493 दर्ज किया गया। हरियाणा के फरीदाबाद में सुबह आठ बजे एक्यूआई 453 दर्ज किया गया वहीं गुरुग्राम में एक्यूआई 430 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में प्रदूषण के कारण धुंध का असर आज दोगुना रहा। यहां दृश्यता काफी कम दर्ज की गई। सुबह के समय वाहनों की रफ्तार काफी कम रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img