Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अस्थायी सदस्य का शव मिलने से मची हलचल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब यहां के वेस्ट विंग में स्थित एक चेंबर में शव पाया गया। शव की पहचान बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक अस्थायी सदस्य मनोज (35) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया है कि उसने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है।

शुरुआती जांच के अनुसार, मनोज शराब पीने का आदी था और टीबी का मरीज था। पास में रखे कूड़ादान में खून की उल्टी की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मनोज बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अस्थायी सदस्य था और अक्सर रात में चैंबर में रुक जाता था। आगे जांच चल रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पांच राज्यों में मतदान के दिन पेड छुट्टी का अधिकार, ECI का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने...

NCERT: एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, यूजीसी ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान...

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img