Saturday, August 1, 2026
- Advertisement -

दिल्ली ने उत्तर प्रदेश पर कसा शिकंजा

  • कर्नल सीके नॉयडू ट्रॉफी : यूपी ने सात विकेट खोकर बनाए 204 रन, अभी भी 150 रन पीछे
  • दिल्ली के तीन खिलाड़ियों को पहले सत्र में ही किया आउट, भेजा पवेलियन, 29 रन बनाकर नाबाद लौटे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भामाशाह पार्क के क्रिकेट मैदान पर चल रही कर्नल सीके नॉयडू अंडर-23 ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे मैच में उत्तर प्रदेश की टीम का लचर प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। यूपी के लिये बल्लेबाजी में आदर्श सिंह, शुभम मिश्रा और विजय यादव को छोड़कर शेष बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा सके। दिल्ली द्वारा बनाए गए 354 रन का पीछा कर रही यूपी का दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर स्कोर 68 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन रहा। दिल्ली के गेंदबाज ने रौनक वाघेल तीन और प्रियांश ने दो विकेट लेकर मैच में दिल्ली की पकड़ मजबूत करने में योगदान दिया।

दूसरे दिन पिच पर पहुंचे दिल्ली के नॉट आउट बैट्समैन मयंक गौंसाई और रौनक वघेल ने टीम के स्कोर 6 विकेट पर 312 रनों को आगे बढ़ाना शुरू किया। सुबह की नमी का फायदा लेते हुए यूपी की सौराष्टÑ पर जीत के हीरो शुभम मिश्रा ने वापसी करते हुए दिल्ली के खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाने का क्रम शुरू किया। उन्होंने ने शतक की ओर बढ़ रहे मयंक गोसाई के स्टंप बिखेरते हुए यूपी को सातवीं सफलता दिलाई। शुभम के अगले शिकार रौनक वघेला(27) बने तो वहीं दूसरी ओर से शुभम का साथ निभाते हुए प्रशांतवीर ने अखिल चौधरी को कुनाल त्यागी के हाथों कैच कराकर टीम को नौवी सफलता दिलाई।

दिल्ली का आखिरी विकेट शुभम मिश्रा ने यतिश सिंह (00) का लिया। दिविज मेहरा 5 रन बनाकर नॉट आउट लौटे। यूपी की पारी की शुरूआत करने उतरे सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने एक बार फिर अपने नाम के अनुरूप सधी और आक्रमक शुरूआत टीम के लिए की। पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी (67) रनों की खेलकर नॉन स्ट्राईकर एंड बैट्समैन शोएब सिद्दीकी(17) पारी के 21वें ओवर क आखिरी गेंद्र पर रौनक वाघेला द्वारा पगबाधा आउट किए गए। दूसरे विकेट के रूप में खेलने उतरे ऋतुराज शर्मा (06) प्रियांश आर्य के हाथों कॉट एंड बोल्ड आउट हुए। यूपी का तीसरा विकेट 12 चौको और एक छक्के की मदद से 76 रनों आक्रमक पारी खेल रहे

आदर्श सिंह के रूप में रौनक वघेला की गेंद पर आयुष डूसेजा द्वारा कैच आउट हुआ। इस वक्त टीम का स्कोर 107 रन था। इसके बाद कप्तान आराध्य यादव(4) रन, समीर रिजवी (14), यशोवर्द्वन सिंह(16) और प्रंशातवीर(8) रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गये। एक समय 44 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 143 रन बनाकर गहरे फालोआॅन का संकट से जूझ रही टीम को संकट से उबारने के लिए मैदान पर उतरे शुभम मिश्रा ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी संकटमोचक की भूमिका निभाने का काम किया। उन्होंने विजय यादव के साथ मिलकर आठवे विकेट के लिये 142 गेंदो में 56 रनों की साझेदारी की। यूपी अभी लक्ष्य से 150 रन दूर है।

शुभम मिश्रा बने यूपी के संकट मोचक

भामाशाह पार्क के मैदान पर चल रहे सीके नायडू ट्राफी के मैच में उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शुभम मिश्रा एक बार फिर टीम को संकट से उबारने में सफल रहे। दूसरे दिन 6 विकेट पर 312 रनों को विशाल स्कोर में बदलने उतरी दिल्ली के मंसूबों पर शुभम मिश्रा ने पूरी तरह से पानी फेर दिया। गेंदबाज शुभम मिश्रा ने मयंक गोसाई जो 75 रनों पर खेल रहे थे का बेशकीमती विकेट लेने के साथ ही यतिश और रौनक वघेला को भी आसानी से पवेलियन वापस भेज दिया। करिश्माई गेंदबाजी के बाद बैटिंग करने उतरे शुभम मिश्रा ने दिल्ली के गेंदबाजों का सामना करते हुए संकट से जूझ रही यूपी की टीम के लिये दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना अपना विकेट गंवाये 29 महत्वपूर्ण रन बनाये। उनके साथ विजय यादव 20 रन बनाकर पिच पर मौजूद हैं।

समीर रिजवी की फार्म को लेकर बढ़ी चिंता

अपने आक्रामक खेल के लिये मशहूर मेरठ के लड़के समीर रिजवी की फार्म को लेकर चिंता बढ़ गई है। दूसरे दिन जब वह बैटिंग करने पिच पर आए तो उनके शुरुआती चौका देखकर लगा कि वह आज काफी कांफिडेंट हैं और यूपी की टीम को दिल्ली के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में मददगार साबित होंगे, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा सके और 17 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 14 रनों के निजी स्कोर पर रौनक वाघेला की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। समीर का स्ट्राइक रेट 82.35 रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना का सीजेपी प्रदर्शन पर हमला, बोले- ‘देर होने से पहले इन्हें बाहर कर दो’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नगरायुक्त ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित, स्वच्छ...

Bomb Threat: ईमेल से मिली बम की धमकी, गुरुग्राम कोर्ट परिसर और लघु सचिवालय अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कोर्ट परिसर और लघु सचिवालय...
spot_imgspot_img