- कैराना के गांव बराला में हुई ग्रामीणों की पंचायत
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: सपा विधायक-पूर्व सांसद के समर्थन में गांव बराला में पंचायत आयोजित का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने दोनों नेताओं से गैंगस्टर हटाने की मांग की।
पूर्व सांसद तबस्सुम हसन एवं सपा विधायक नाहिद हसन पर गैंगस्टर की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के गांव बराला में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने पूर्व सांसद एवं विधायक पर लगाई गई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई को वापस लेने की मांग गई।
ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व सांसद मरहूम मुनव्वर हसन ने हमेशा गरीब मजलूम लोगों की मदद की है और क्षेत्र में भाईचारा कायम रखने का काम किया है। इसी तरह उनका बेटा सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन व उनकी पत्नी पूर्व सांसद तबस्सुम हसन भी क्षेत्रवासियों की सेवा कर रहे हैं और दोनों नेता लगातार कृषि कानूनों का विरोध तथा किसान आंदोलन का समर्थन करते आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को दोनों नेताओं द्वारा किए जा रहे कार्य पसंद नहीं आए। जिस कारण सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने उनके ऊपर गैंगस्टर एक्ट लगाकर किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया है। जो बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के एक सम्मानित परिवार पर इस तरह की कार्रवाई गलत हैं। इस दौरान चौधरी मुनफेद अली, चौधरी तय्यब, अब्बास, नावेद अली, सलमान, जाबिर, जाखिर, अरशद, सुलेमान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

