- कर्मचारी संघ ने प्रशासक/डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र बिड़ला एवं सचिव अश्वनी तेश्वर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका के प्रशासक व डिप्टी कलेक्टर उद्धव त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञज्ञपन में बताया गया कि आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का ठेका एपी सर्विस प्रोवाईडर के नाम है, जिसका संचालन नेत्रपाल निवासी माजरा रोड करता है। ठेकेदार द्वारा किसी भी ठेका सफाई कर्मचारी का ईपीएफ जमा नहीं किया गया और न ही पिछले माह अक्टूबर का वेतन दिया गया।
ठेकेदार नेत्रपाल द्वारा सफाई कर्मचारियों को डरा धमकाकर 1000 रुपये मांगे जा रहे है और अपनी मनमानी शर्त लिखकर कर्मचारियों के स्टांप पर हस्ताक्षर करा रहा है। उन्होंने ठेकेदार के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए ठेका निरस्त करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर कर्मचारियों को न्याय नही मिलता तो यूनियन जनपद स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार ने किया।
इस अवसर पर इस अवस पर संरक्षक प्रदीप मायूस व दिनेश गहलोत, उपाध्यक्ष मनीष गहलोत, देवेंद्र धीगान, नीरज चंदेल, अशोक पारचा, बाबी डूमराव, धर्म पारचा आदि मौजूद रहे।

