- जिलाधिकारी ने दिया मानदेय दिलाने का आश्वासन
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: मतगणना कर्मियों ने मानदेय न मिलने पर जमकर हंगामा किया। इसी दौरान निरीक्षण पर पहुंची जिलाधिकारी ने मतगणना कर्मचारियों को उनका मानदेय दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मतगणना कर्मचारी शांत हुए।
विकास खंड कांधला के अंतर्गत आनी वाली 33 ग्राम पंचायतों में हुए चुनाव के बाद मतगणना नगर के चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज में हुइर्द। गत 2 मई की रात्रि 8 बजे से मतगणना के लिए कार्यरत कर्मचारियों ने सुबह ड्यूटी समाप्त होने पर अपना मानदेय मांगा।
जिस पर तहसीलदार कैराना प्रवीण कुमार ने मानदेय ना आने की बात कहीं तो कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। उसी दौरान निरीक्षण के लिए पहुंची जिलाधिकारी जसजीत कौर के समक्ष मतगणना कर्मचारियों ने अपनी बात रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने उनको मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया।
किन्तु कर्मचारी उनके आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए आएं और हंगामा प्रारंभ कर दिया। बाद में जिलाधिकारी के समझाने पर कर्मचारियों ने हंगामा बंद किया और अपने घरों को लौट गए।
जिलाधिकारी जसजीत कौर का कहना है कि मतगणना में लगे कर्मचारियों का मानदेय दिया जाएगा। कोई भी कर्मचारी बिना मानदेय के नहीं रहेगा।

