Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

चकरोड समतल कराने की मांग को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

  • बिहारीपुर गांव के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, दबंगों पर लगाया चकरोड से मिट्टी उठाने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बिहारीपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने दबंगों पर चकरोड से तीन से चार फीट मिट्टी उठाने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपकर चकरोड को समतल कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को अपने खेतों में जाने से किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बिहारीपुर गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने बताया कि खेतों में जाने के लिए एक चकरोड है और उक्त चकरोड से कुछ दबंग व्यक्तियों ने तीन से चार फीट तक मिट्टी उठा ली है। मिट्टी का उठान होने के कारण उनको अपने खेतों में जाने में काफी दिक्कत हो रही है, क्योंकि सड़क से वह चार फीट नीचे चकरोड हो गयी है, जिससे वहां ट्रेक्टर ट्राली, बुग्गी उतरने में काफी दिक्कत आ रही है और वहां पलटकर हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

जब वह इसका विरोध करते है तो दबंग व्यक्ति उनके साथ अभद्रता करता है। उनकी शिकायत पर दो बार तहसील से टीम आयी है, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर चकरोड को समतल कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीण अपने खेतों में जाकर सिंचाई कर सकें और गांव में शांति बने रहे। इस मौके पर साहब सिं, सुरेन्द्र, सत्यवीर सिंह, पीतम, नरेशपाल, राज कुमार, किशनपाल, इंद्रपाल, राजवीर, ब्रजवीर, अमित कूुमार, प्रवेन्द्र कुमार, जयपाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img