Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

दंत चिकित्सक की धारदार हथियार कैंची घोंपकर हत्या

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कस्बा बनत में एक दंत चिकित्सक की धारदार हथियार कैंची घोंपकर हत्या करने की घटना से सनसनी फैल गई। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत के मोहल्ला आजाद नगर निवासी डाक्टर विपिन पुत्र प्रेमपाल दंत चिकित्सक था और उसकी दुकान कस्बे के ही मोहल्ला हकीकतनगर में है।


DAINIK JANWANI 5 scaled


डा. विपिन के सामने ही सोनू पुत्र सरफराज का मकान है। सोनू का मकान में ही बनी दुकान में मेडिकल स्टोर है। बताते हैं कि डा. विपिन और सोनू डाक्टरी पेशे के अलावा दोस्त भी थे। शनिवार की शाम को डा. विपिन अपनी दुकान के सामने ही सोनू के साथ उसके मेडिकल स्टोर पर बैठे थे।

वहां पर किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद गाली गलौज होने लगी। बताते हैं कि सोनू ने वहां रखी कैंची डा. विपिन के पेट में घोंप दी। कैंची से कई वार करते हुए आरोपी सोनू वहां से फरार हो गया। वहीं गुस्साए परिजनों ने पानीपत-खटीमा हाइवे पर कस्बा बनत में जाम लगा दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img