Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

आईसीसीसी में प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात करें: मण्डलायुक्त

  • मण्डलायुक्त ने स्मार्ट सिटी की स्क्रीन से लिया यातायात का जायजा

सहारनपुर:  मण्डलायुक्त/स्मार्ट सिटी के चेयरमैन डा. लोकेश एम ने एस.पी. ट्रैफिक को निर्देश दिये कि वह आई.सी.सी.सी. (इन्टीगे्रटिड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर) में यातायात सम्बन्धी प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात करें, ताकि आई.सी.सी.सी. के निर्माण का उद्देश्य पूरा हो सके। स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ./नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने भी आई.सी.सी.सी. में तैनात पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक नियमों के सम्बन्ध में पूरी जानकारी रखने और कार्य के प्रति सजग रहने के निर्देश दिये।

WhatsApp Image 2022 05 17 at 4.58.59 PM

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

मण्डलायुक्त डा. लोकेश एम मंगलवार दोपहर निगम परिसर स्थित आई.सी.सी.सी. सेन्टर पहुँचे और आई.सी.सी.सी. की स्क्रीन पर शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वहाँ तैनात पुलिसकर्मियों से ट्रैफिक और कन्ट्रोल रूम से उसे नियंत्रित करने के सम्बन्ध में जानकारी चाही तो पुलिसकर्मी ठीक से उत्तर नहीं दे सके। इस पर मण्डलायुक्त ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि यहाँ केवल सुबह से शाम तक ए.सी. में बैठने के लिए आपको नियुक्त नहीं किया गया है।

WhatsApp Image 2022 05 17 at 4.59.00 PM 1

उन्होंने ट्रैफिक सिपाही से पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा किसी चैराहे पर अनाउन्स करके दिखाने को कहा, लेकिन वह भी ठीक से अनाउन्स नहीं कर सके। इस पर उन्होंने ट्रैफिक सिपाही को भी जमकर फटकार लगायी।

WhatsApp Image 2022 05 17 at 4.59.00 PM

बाद में उन्होंने एस.पी. ट्रैफिक को आई.सी.सी.सी. बुलाया और उन्हें आई.सी.सी.सी. में प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आई.सी.सी.सी. का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब यहाँ बैठकर मार्गों व चैराहों पर गलत दिशा से आने-जाने और थ्री राइडिंग करने वाले स्कूटर-बाईक चालकों तथा नियम तोड़ने वाले अन्य वाहन चालकों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्यवाही नहीं की जायेगी।

उन्होंने कहा कि आई.सी.सी.सी. में बैठे पुलिसकर्मी पब्लिक एड्रेस सिस्टम से चैराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को नियम तोड़ने वाले वाहनों के सम्बन्ध में तुरन्त अलर्ट करें, ताकि उन्हें रोककर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सके। एस.पी. टैªफिक ने मण्डलायुक्त को पुलिसकर्मियों को शीघ्र प्रशिक्षित करने के लिए आश्वस्त किया।

बाद में मण्डलायुक्त ने एन.ई.सी. के प्रोजेक्ट हैड विजय विशाल, प्रोजेक्ट मेनेजर विवेक जोशी के साथ बैठक कर एन.ई.सी. द्वारा ट्रैफिक सिस्टम के लिए की गयी अब तक की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ./नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह नोडल अधिकारी कैलाश सिंह, एस.पी. टैªफिक प्रेमचन्द, अधिशासी अभियन्ता यातायात अमरेन्द्र सिंह, सी.एस. शंकर तायल, आई.आई.टी. रूड़की के प्रोजेक्ट एसिसटेंट योगेश व दानिश तथा आई.टी. आॅफिसर मोहित तलवार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img