Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

देरी से आये डिप्टी सीएम, नहीं हुई मीटिंग

  • हवाई पट्टी पर उतरने के बाद सीधे सर्किट हाउस में थी अधिकारियों के साथ मीटिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य परतापुर हवाई पट्टी पर देरी से पहुंचे। डिप्टी सीएम का कार्यक्रम हवाई पट्टी पर उतरने के बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ मीटिंग का था, लेकिन उनका विमान देरी से हवाई पट्टी पर पहुंचा। इसी वजह से डिप्टी सीएम सीधे खतौली पहुंच गए, जहां पर उन्हें एक सभा को संबोधित करना था।

डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर की गई थी। पूरा प्रशासनिक अमला परतापुर हवाई पट्टी पर मौजूद रहा। निर्धारित समय से करीब 3 घंटे विलंब से डिप्टी सीएम हवाई पट्टी पर पहुंचे। यही वजह रही कि डिप्टी सीएम यहां से बाइ कार खतौली के लिए रवाना हो गए, जो भी 20 के कार्यक्रम थे। वह सभी रद कर दिये। भाजपा नेताओं ने उनका हवाई पट्टी पर स्वागत किया।

इसके अलावा कई स्थानों पर पार्टी नेताओं ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया, जिसके बाद वह खतौली पहुंचे, जहां भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई थी। हवाई पट्टी पर कोपरेटिव बैंक चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता समय सिंह सैनी आदि भाजपा नेताओं ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img