जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: जिला बार रूम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को हिसार पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम के आने से पहले ही किसान काले झंडे लेकर मौके पर पहुंच गए हैं।
हालांकि लघु सचिवालय के दोनों गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात है। इस कारण किसान लघु सचिवालय के अंदर दाखिल नहीं हो सके और गेट पर ही धरने पर बैठ गए।
सूचना के अनुसार दुष्यंत चौटाला दोपहर करीब 3:00 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उधर, आजाद नगर स्थित संत कबीर छात्रावास में बाबा साहेब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा भाग लेंगे। विरोध की आशंका के चलते यहां पर भी पुलिस बल तैनात है। हालांकि अभी तक राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा नहीं पहुंचे हैं।

