Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

विकास कराना ही बसपा की प्राथमिकता: अंकित

मुख्य संवाददाता |

बागपत: बड़ौत विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अंकित शर्मा ने कहा कि बसपा हमेशा विकास कराने में विश्वास करती है। विकास ही प्राथमिकता होती है। आज चुनाव में बसपा जहां विकास की बात करती है तो दूसरी पार्टियां इसे भूलकर दूसरे रास्ते पर हैं। जनहित के मुद्दों को वह भूल गए हैं।

बसपा प्रत्याशी अंकित शर्मा ने नई बस्ती, छपरौली रोड, ढोढरा, कर्म अलीपुर गढ़ी, बावली, बड़का रोड, पठान कोट मोहल्ला, कांशीराम कालोनी बड़ौत में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उनका जोरदार स्वागत किया। अंकित शर्मा ने कहा कि बसपा के शासन में विकास से कोई समझौता नहीं होता। हर वर्ग के लिए योजनाओं को संचालित किया जाता है और धरातल पर योजनाओं को उतारा जाता है।

प्रदेश में सबसे बेहतर शासन बसपा का ही रहता है। उन्होंने कहा कि इस बार यहां की जनता साथ देगी तो एक बार फिर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी और फिर चहुंमुखी विकास की गति तेज होगी। इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img