Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

छठ पर्व की पूजा में उमड़े श्रद्धालु, मेले में की खरीदारी

मुख्य संवाददाता |

बागपत: पावला गांव में छह पर्व की पूजा पर आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने जहां भारी संख्या में भाग लिया वहीं विधि विधान से पूजा अर्चना भी की। मेले में जमकर खरीदारी की और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
पावला गांव मेें छठ पर्व की पूजा होती आ रही है। इस गांव का यह पर्व सबसे महत्वपूर्ण पर्व होता है। दिन में गांव मे दंगल होता है और शिव बैधनाथ मंदिर पर पूजा होती है।

इस पर्व में गांव के समस्त रिश्तेदार तो आते ही हैं साथ ही दूर दराज से भी यहां श्रद्धालु आते हैं। बताया जाता है कि गांव के प्रत्येक घर में खीर और मीठे देशी घी के पूड़े बनते हैं, जोकि प्रसाद के रूप में गांव में आए अतिथियों को खिलाए जाते हैं। रात्रि में गांव मे रंगारंग कार्यक्रम के तहत रागनियों का आयोजन होता है। इस बार भी यहां वही चहल-पहल रही और भारी संख्या में मेला देखने के लिए आए।

इस अवसर पर जिला पंचायत बागपत के अध्यक्ष पति जयकिशोर तथा जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर प्रमुख रहे। दोनों अथितियों ने रागनी कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दोनों ने गायन मंडली को 21-21 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सुभाष गुर्जर ने भव्यता और छठ महोत्सव की बधाई दी।

जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर ने छठ महोत्सव के अवसर पर गांव पावला के लिए जिला पंचायत बागपत के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ की धनराशि की मांग जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर के समक्षी रखी।

जिसके बाद जय किशोर ने गांव की खुशहाली की कामना की और आगामी विकास योजनाओं के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि से कार्य कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र सरादना, हरेन्द्र नगर, जयकुमार, अजय, अशोक, तेजवीर विधुड़ी आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img