Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

रविवार से चलेगा पांवधोई व ढमोला नदी से अतिक्रमण हटाने का काम

  • स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में कमिश्नर ने दिए निर्देश
  • मेला गुघाल क्षेत्र व शहर के सभी चैराहों का भी होगा विकास

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: स्मार्ट सिटी बोर्ड के चेयरमैन व कमिश्नर संजय कुमार ने पांवधोई व ढमोला नदियों पर किये गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि निगम के अलावा पुलिस-प्रशासन, सिंचाई विभाग के अधिकारी एक टीम बनाकर संयुक्त रुप से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को शहर के तीनों पुलों चतरा पुल, सब्जीमंडी व दालमंडी पुल के चैड़ीकरण का कार्य तुरंत शुरू करने के भी निर्देश दिए।

कमिश्नर ने बोर्ड बैठक में स्मार्ट हेल्थ सेंटर, स्मार्ट रोड, प्रभुजी की रसोई, सीवरेज, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जुबली पॉर्क मल्टीलेवल पार्किंग, वर्टिकल गार्डन, पेंट माई सिटी अभियान, अंबेडकर स्टेडियम, मंडी समिति रोड के विकास संबंधी परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी ली।

कमिश्नर संजय कुमार ने अनेक योजनाओं के टेंडर और वर्क आॅर्डर होने के बावजूद अभी तक उन पर कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इन योजनाओं पर अक्तूबर माह के अंत तक हर हाल में कार्य शुरू हो जाना चाहिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी का कार्य संभाल रही कंपनी पीएमसी के अधिकारियों से कहा कि उनकी जो टीम परियोजनाओं को क्रियान्वित करेगी उसे तुरंत बुलाएं और कार्य शुरू कराएं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड पर वॉटर बॉडी प्रोजेक्ट व कंपनी बाग आदि परियोजनाओं की हर महीने प्रगति रिपोर्ट उन्हें मिलनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि स्मार्ट लाईब्रेरी का वर्क आर्डर जारी होने के बाद कार्य अभी क्यों शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने शहर के पांचों प्रमुख मार्गों पर बनने वाले प्रवेश द्वारों को भी शीघ्रातिशीघ्र बनाये जाने के आदेश दिए। उन्होंने कार्यो को समयबद्ध करते हुए उनके क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कमिश्नर संजय कुमार ने पीएमसी अधिकारियों से मेला गुघाल क्षेत्र के विकास के लिए बनायी गयी योजना की भी जानकारी ली। योजना के तहत मेला गुघाल के निकट पुल के पास फैला अतिक्रमण हटाया जायेगा और मार्गो पर दो गेट, फव्वारा, सड़कें, डिवाईडर, पेयजल आदि की बेहतर व्यवस्था तथा मानकमऊ में नदी पटरी का विकास करने के साथ ही वहां सुरक्षा के लिए कैमरे भी लगाये जायेंगे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, निदेशक सुशील पुंडीर व मनमीत बजाज के सुझावों के बीच उन्होंने खत्ता खेड़ी में बनाये जाने वाले शॉपिंग काम्पलेक्स के निर्माण से पूर्व वुड कारविंग एसोसियेशन से परामर्श करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी चैराहों का सौंदर्यकरण व विकास किया जायेगा। जो स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत नहीं है और एबीडी एरिया से बाहर है उनके लिए भी योजना बनायी जाएं। उन्होंने कहा कि चैराहों के चारों ओर सौ मीटर का क्षेत्र विकसित कर उसका सौंदर्यकरण किया जाना चाहिए। कमिश्नर संजय कुमार ने एबीडी एरिया की छोटी गलियों के निर्माण और विकास के लिए पीडब्लूडी, जल निगम व नगर निगम अधिकारियों को परस्पर समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया और उन क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी निदेशक व पूर्व कमिश्नर आर पी शुक्ल के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बताया कि बाबालाल दास बाड़ा, हाजी शाह कमाल और फुलवारी आश्रम को को-एकीकृत कर एक सर्किट के रुप में विकसित किया जायेगा तथा पास ही स्थित मोक्ष धाम को भी विकसित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दो संस्थाओं से उन्हें सहमति मिल गयी है, एक संस्था से अभी सहमति लेनी है। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कमिश्नर संजय कुमार को वेंडिंग जोन, क्रेगी नाला व पटरी निर्माण तथा प्रभुजी की रसोई के सामने बनने वाली दुकानों आदि की जानकारी देते हुए सॉलिड वेस्ट मैंनेजमेंट की प्रगति से अवगत कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img