जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: तालाबों के अस्तित्व बचाने के लिए शासन के प्रयासों को सफल बनाने के लिए धामपुर शुगर मिल ने भी आगे आकर ग्राम मोहड़ा स्थित तालाब के सौंदर्यकरण का बीड़ा उठाया है। ग्रामीणों की मौजूदगी में धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान एवं गांव मोहड़ा के ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह ने संयुक्त रुप से नारियल भंजन कर तालाब की भूमि का पूजन करके तालाब के सौंदर्यकरण के कार्य की शुरूआत की।
धामपुर शुगर मिल अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत इस कार्य को पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन नई दिल्ली के माध्यम से कराने जा रही है। जिसके प्रोजेक्ट मैनेजर बृजमोहन पाल है। कार्य की देखरेख की जिम्मेदारी धामपुर शुगर मिल के सिविल हेड सुभाष शर्मा एवं कारखाना प्रबंधक विजय गुप्ता संयुक्त रुप से करेंगे।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

