Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम का मंदिर बनवाएंगे धीरेन्द्र प्रताप सिंह

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में पहुंचे बलरामपुर नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू ने कहा कि मैं ब्राह्मण समाज के साथ बिना भेदभाव के हमेशा से खड़ा हूं, हमको ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद चाहिए। हम भगवान परशुराम का मंदिर बनवाएंगे ये भरोसा दिला रहा हूं। ब्राह्मण समाज का अंग वस्त्र से सम्मानित करके आशीर्वाद लिया। पंडित हरिकांत मिश्रा एडवोकेट ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के प्रदेश स्तर के सौरभ त्रिपाठी, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी, बाबा राम नरेश त्रिपाठी, एम एल के डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर जेपी पांडेय, डॉक्टर राजेश त्रिपाठी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अजय मिश्रा, डॉक्टर प्रांजल त्रिपाठी,सेतु बंधु त्रिपाठी, आनंद बाबा, मंजू तिवारी, रेशम सिंह, वेद प्रकाश मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में विप्र समाज उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img