Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

जब डायल 112 गाड़ी में बैठा युवक बन बैठा दरोगा !

  • पार्टी करते युवक की सेल्फी ने किया पुलिस महकमें को शर्मसार
  • सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, व्हाट्स एप ग्रुप की सुर्खिया बनी

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: दरोगा की कैप लगाकर अपने परिचतों पर खाकी का रौब गालिब करने वाले युवक की सेल्फी ने ‘डायल 112’पुलिस की लचर व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करने के साथ पूरे पुलिस महकमें को शर्मसार करने का काम किया है। पुलिस के लिए फजीहत का सबब बनी युवक की सेल्फी सोशल मीडिया की सुर्खिया बनी है।

युवक की करतूत जहां पुलिस की लचर व्यवस्था को दर्शाती है,वहीं दारोगा बनकर व्हाट्स एप ग्रुपों पर भेजी गई सेल्फी इस बात का इशारा कर रही है कि क्राइम रोकने के लिए दी गयी ‘डायल 112’ गाडी अब पार्टी करने और रौब गालिब करने का माध्यम बनकर गयी हैं।

ऐसा ही एक मामला मोरना क्षेत्र में देखने को मिला जहां ‘डायल 112 ’ पुलिस गाडी नम्बर 2230 में बैठकर खिची गयी मोबाईल सेल्फी चर्चा का विषय बनी हुई है।

विभागीय लाहपरवाही के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की गोपनीयता और कार्य प्रणाली पर निशानिया स्वाल खडे हो रहे है। क्राइम रोकने और पीडितों की मदद करने के लिए प्रदेश सरकार ने डायल 112 पुलिस गाड़ी पर दरोगाा व सिपाहियों की तैनाती कर रखी है।

एक युवक द्वारा पुलिस गाड़ी के अंदर बैठकर पार्टी करने और दरोगा की कैप लगाकर वायरल हुई फोटो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा रखा है। साथ ही पुलिस विभाग पर लापरवाही व गोपनीयता भंग करने जैसे गंभीर आरोपो को बढावा मिल रहा है।

जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर लापरवाह पुलिस कर्मियों व आरोपी युवक के विरूद्ध कार्यवाही कराई जाएगी। दरोगा की कैप पहनकर व गिलास हाथ में लेकर फोटो वायरल करने वाला कौन है यह जांच का विषय है।
-सोमेन्द्र सिंह नेगी, क्षेत्राधिकारी भोपा

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img