Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

आफत: मौसम की सेहत पर मार, हजारों बीमार

  • जिला अस्पताल में रोजाना आ रहे 2000 रोगी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बदलता मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। रोजाना हजारों लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट डाक्टरों के यहां मरीजों की भीड़ लग रही है। अस्पताल में रोजाना दो हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। कोई बुखार से पीड़ित है तो कोई एलर्जी से। अधिकांश मरीज खासी, नजला जुखाम के गिरफ्त में हैं। हवा लोगों की तो त्वचा खराब कर रही है। मौसम में संभलकर रहने की जरूरत है।

04 28

पुरानी कहावत है कि जाती हुई ठंड लोगों को बीमार करती है। अब मौसम बदल रहा है। आजकल दिन में तेज धूप होने की वजह से लोगों को गर्मी लगती है और गर्म कपड़े उतार देते हैंञ दिन ढलने पर मौसम तेजी से बदलता है और ठंड हो जाती है। ऐसे में गर्म कपड़े न पहनने पर लोग बीमार हो जाते हैं। आजकल बड़ी संख्या में लोग वायरल, फ्लू, नजला, जुकाम खांसी, एलर्जी की गिरफ्त में आ रहे हैं।

इसके अलावा दिल के मरीज, दमे और शुगर के मरीजों को भी परेशानी हो रही हैं। जिला अस्पताल मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में फरवरी के पहले पखवाड़े में जहां रोजाना 1400 से लेकर 1500 मरीज ओपीडी में रोजाना आ रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या 2100 से लेकर 2200 तक पहुंच गई है। इसके अलावा प्राइवेट डॉक्टर के यहां भी मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है।

चिकित्सकों की सलाह

  • दिन में भी गर्म कपड़े पहने।
  • रात को सिर पर टोपी या मफलर पहने।
  • जूस और ठंडा फल नहीं खाएं।
  • ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक नहीं पीएं।
  • तली हुई चीजों का परहेज रखें।
  • जंक फूड का परहेज रखें।
  • गर्म पानी अधिक से अधिक पिए।

05 26

अभी पहने रखे गर्म कपड़े

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. यशवीर सिंह का कहना है कि आजकल अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, नजला, दमे के आ रहे हैं। इसकी वजह लोगों द्वारा गर्म कपड़ों को न पहनना है। जिसकी वजह से लोग बीमारियों को दावत दे रहे हैं। मौसम बदलने के साथ ही ऐसी बीमारी घर कर रही है।

लापरवाही दे रही बीमारी

वरिष्ठ फिजिशियन डा. तनुराज सिरोही का कहना है कि आजकल मौसम बदल रहा है। ऐसे में हल्की-सी लापरवाही में लोग बीमार हो रहे हैं। आजकल सैकड़ों की संख्या में मरीज खांसी, नजला, जुकाम, वायरल फ्लू के आ रहे हैं। दिल और दमे के मरीज भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। अभी लोगों को गर्म कपड़े नहीं उतारने चाहिए।

1 और 2 मार्च को होगी बारिश, बदलेगा मौसम

मोदीपुरम: सुबह के समय हल्की बारिश और बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया। दिन भर मौसम का मिजाज अन्य दिनों से ठंडा रहा। दिन के तापमान में भी गिरावट आयी। आगामी एक और दो मार्च को वेस्ट यूपी में बारिश के आसार है और गरज के साथ बिजली भी चमकेगी। फरवरी के अंतिम सप्ताह में तेजी से बढ़ते तापमान के चलते मौसम दो दिन से बदला हुआ है। सुबह के समय आसमान पर बादल और हल्की बारिश का असर मंगलवार को भी सुबह के समय दिखाई दिया। एक बार तो देखकर लग रहा था कि बारिश तेज होगी और काले बादल छाये हुए हैं।

06 27

दोपहर तक कभी बादल तो कभी धूप का नाजरा देखने को मिला।शाम को सूरज ढलने के बाद भी मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 62 व न्यूनतम 32 प्रतिशत दर्ज की गई। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 91, बागपत में 89, गाजियाबाद में 120, मुजफ्फरनगर में 163, जयभीमनगर में 70, गंगानगर में 103, पल्लवपुरम में 100 दर्ज किया गया।

07 29

बारिश की फुहारे के चलते मेरठ और आसपास के जनपदों में प्रदूषण का असर भी कम हुआ है। पिछले एक सप्ताह से मेरठ की हवा में काफी सुधार हुआ है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि एक और दो मार्च को वेस्ट यूपी में बारिश के आसार है। वेस्ट यूपी के सभी जिलों में तेज गरज के साथ हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। कही पर बारिश ज्यादा तो कहीं पर कम भी दिखाई दे सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम फिर से एक बार पलटी मारने को तैयार है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img