Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

एमआरआई व सिटी स्केन की फर्जी रिपोर्ट बनाने का खुलासा

  • मुजफ्फरनगर के नटराज बिल्डिंग में चल रहा था फर्जीवाडे का खेल
  • दो साल पहले आपरेशन कर निकाली जा चुकी ओवरी को रिपोर्ट में दर्शाया गया सामान्य
  • उपभोक्ता के शिकायत करने पर मारपीट का मोबाइल छीना
  • पुलिस के सामने अपने आपको मंत्री का रिश्तेदार बताकर आरोपी ने दिखाई दबंगता
  • पूर्व में भी इस सेन्टर पर घटित हो चुकी है कई घटनाएं

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगरः  मुजफ्फरनगर में एमआरआई व सिटी स्केन की फर्जी रिपोर्ट के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। इन जांचों के नाम पर उपभोक्ताओं से मोटी रकम वसूली जा रही और उपभोक्ताओं को फर्जी रिपोर्ट दी जा रही है, जिससे बीमारी का सही आंकलन होने के बजाए मरीज की बीमारी बढ़ जाती है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब रेलवे रोड स्थित नटराज बिल्डिंग में चल रहे मुजफ्फरनगर इमेज स्केन द्वारा एक महिला की रिपोर्ट में उसकी उस ओवरी को भी नार्मल प्रदर्शित कर दिया गया, जिसे दो वर्ष पहले आॅपरेट कर निकाला जा चुका है।

WhatsApp Image 2022 04 02 at 5.30.38 PM

रेलवे रोड स्थित नटराज बिल्डिंग में डा. सुभाष बालियान द्वारा सिटी स्केन व एमआरआई सेन्टर संचालित किया जा रहा है। इस सेन्टर में फर्जी रिपोर्ट बनाने का खेल वर्षों से चला आ रहा है, जिसको लेकर इस सेन्टर पर पहले भी कई बार हंगामा हो चुका है। नया मामला उस समय आया, जब शनिवार को गलत रिपोर्ट बनाने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा इसलिए हुआ, क्योंकि शुक्रवार को दक्षिणी खालापार निवासी शीजा खानम द्वारा एक एमआरआई कराया गया, जिसमें इस सेन्टर द्वारा जो रिपोर्ट शीजा खानम को दी गई|

WhatsApp Image 2022 04 02 at 5.30.40 PM 1

वह फर्जी थी। इस रिपोर्ट के अनुसार शीजा खानम का गर्भाशय व दायी ओवरी नार्मल थी, जबकि शीजा खानम की ओवरी दो वर्ष पहले आपरेशन कर निकाल दी गई थी। इस मामले में जब शीजा व उसके पति ने इस सेन्टर पर पहुंचकर इस बारे में जानकारी की, तो हाॅस्पिटल स्टाॅफ ने दबंगता दिखाते हुए उसके उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी, जिस पर पति ने इसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। हाॅस्पिटल स्टाफ इस पर उग्र हो गया और शीजा के पति के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल वापिस कराया। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपी चिकित्सक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

WhatsApp Image 2022 04 02 at 5.30.40 PM

कैसे चलता है खेल

इस सेन्टर पर जब कोई मरीज सिटी स्केन व एमआरआई कराने के लिए जाता है, तो हाॅस्पिटल का स्टाॅफ मरीज से उसका पुराना अल्ट्रासाउंड व रिपोर्ट मांगता है और इसी रिपोर्ट के आधार पर मरीज को रिपोर्ट बनाकर दे देता है और उसके परीक्षण के सही परिणाम नहीं मिल पाते हैं। शीजा खानम वाले प्रकरण में भी इस हाॅस्पिटल के स्टाफ द्वारा पुरानी रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसमें शीजा द्वारा उसके पास मौजूद आॅपरेशन से पहली रिपोर्ट दे दी गई थी और इसी रिपोर्ट के आधार पर इस सेन्टर द्वारा नई रिपोर्ट तैयार कर दी गयी, परन्तु वह यह चेक नहीं कर पाये कि जिस ओवरी को वह सही दर्शा रहे हैं, वह ओवरी मौजूद ही नहीं हैं।

मरीजों से वसूली जाती है मोटी रकम

सिटी स्केन व एमआरआई के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूली जाती है। नटराज होटल के परिसर में चल रहे इस सेन्टर पर जहां सिटी स्केन के लिए 3500 से 4500 रूपये वसूले जा रहे हैं, वहीं एमआरआई के नाम पर 6500 रूपये से लेकर 8000 रूपये तक की वसूली की जा रही है।

भाजपा के बड़े नेता का रिश्तेदार बताकर आरोपी करता है रौब गालिब

नटराज होटल के परिसर में चल रहे सेन्टर का मालिक सुभाष बालियान अपने आपको भाजपा के एक बड़े नेता का रिश्तेदार बताता है। शीजा खानम प्रकरण में जब पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही थी, तो उस समय भी सुभाष बालियान द्वारा अपने आपको भाजपा के बड़े नेता का रिश्तेदार बताकर पुलिस पर रौब गालिब करने का प्रयास किया। इस दौरान सुभाष बालियान वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों को धमकाने की भी कौशिश करता रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img