Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

होली पर्व और त्रिस्तरीय चुनाव में सहयोग करें गणमान्य

  • डीएम-एसपी ने की संभ्रांत लोगों के साथ बैठक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: आगामी होली पर्व और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। जिसमें दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया। त्यौहार और चुनाव शांति से संपन्न कराने का आहवान किया।

गुरुवार की शाम को शामली कलक्ट्रेट में आयोजित जनपद के संभ्रांत नागरिकों की बैठक में जिलाधिकारी जसजीत ने कहा होली पर्व भाई-चारे का त्यौहार है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस अवसर पर हुड़दंग कर शांति भंग करते हैं। जिससे त्यौहार में खलल पाने से माहौल खराब हो जाता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपको इससे बचना है कोई भी छोटी-छोटी से बात हो उसको अपने स्तर से नहीं निपटाना है। क्योंकि कभी—कभी छोटी सी बात बङी होती जाती है इसके लिए पुलिस-प्रशासन को सूचित करें आपको पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। डीएम ने अपील की कि सभी शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण माहौल से होली के त्यौहार को मनाएंगे। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते सभी से मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा, जिससे कि जनपद में संक्रमण का प्रसार को रोका जा सके।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर ऐसे लोगों के बारे में सूचना पुलिस के साथ शेयर करने के लिए कहा गया, जो गडबडी कर सकते हैं। जिससे कि उन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए जा सके।

डीएम-एसपी ने मौजूद लोगों से अपेक्षा की कि वह बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और पुलिस-प्रशासन को होली तथा चुनावों में सहयोग करेंगे। डीएम-एसपी ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, सीएफओ एवं सभी थाना प्रभारी तथा अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img