जनवाणी संवाददाता |
लोनी: नववर्ष के शुभ अवसर पर बलराम नगर स्थित अपने आवास पर समाजसेवी प्रवीन जैन के द्वारा बेसहारा व निर्धन-जरूरतमंद लोगों के लिये गर्म कपडे वितरित करने का कैंप लगाया गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा मुख्य अतिथि के रूप मे कैंप में पहुंची।
कार्यक्रम में पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। रंजीता धामा ने कैंप मे आये सभी जरूरतमंदों को गर्म कंबल, गर्म कपडे, शाल, जूते-मौजे, जैकेट, टोपी आदि वितरित किये। कहा कि हमारे समाज का ताना-बाना कुछ इस प्रकार से बुना गया है कि हर व्यक्ति के लिये कोई ना कोई उसके जीवन में जब संकट आता है तो कोई ना कोई व्यक्ति उसके लिये खड़ा होता है।
हम उसके किसी भी रूप मे निराकार या साकार मानते हैं ये हमारी आस्था पर निर्भर करता है। उन्होंने हर किसी के लिये धरातल पर व्यवस्था की हुई है। प्रवीन जैन जैसे सामाजिक लोगों के सहयोग से ही निर्धन लोगों को जरूरत की चीजें मिलती हैं। इस तरह के कैंप जरूरतमंद लोगों के लिये एक संजीवनी के रूप में साबित होते हैं। इस मौके पर प्रवीन जैन, नवीन जैन, विनीत जैन, नितिन जैन, लौकेश जैन, राजेश सोम, उषा जैन, सुरभिअग्रवाल आदि लोग मौजूद रहें।

