Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

हड़ताल के सवाल पर जिला और मेरठ बार आमने-सामने

  • पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता आज से करेंगे न्यायिक कार्य

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गाजियाबाद में लाठीचार्ज प्रकरण को लेकर हड़ताल के सवाल पर मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन आमने-सामने आ गए हैं। जिला बार ने कार्य से वितरत रहने की घोषणा की है। जबकि मेरठ बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य किए जाने की बात कही है। हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन रोहिताश्व अग्रवाल एवं संयोजक अमित दीक्षित ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गाजियाबाद जिला जज के न्यायालय में हुए अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज प्रकरण में सोमवार एवं मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहने के बाद बुधवार से न्यायिक कार्य करेंगे। केंद्रीय संघर्ष समिति के संयोजक अमित दीक्षित ने बताया कि

उनके पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों एवं तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी से हुई वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि बुधवार से पश्चिम के अधिवक्ता न्याय कार्य करेंगे और भविष्य में जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद को भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर अविलंब सहयोग एवं समर्थन प्रदान करेगी। साथ ही केंद्रीय संघर्ष समिति ने प्रकरण की घोर निंदा की इसके बाद संयोजक अमित दीक्षित ने बताया कि बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्तागण सुचारू रूप से विधिक कार्य करेंगे।

जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता नहीं करेंगे कार्य

वहीं, दूसरी ओर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह एवं महामंत्री पंडित आनंद कश्यप ने बताया कि गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर न्यायालय के अंदर हुए लाठीचार्ज को निंदनीय बताया और जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद ने उनसे सहयोग मानते हुए बुधवार को न्यायिक कार्य से विराट रहने के लिए कहा इसके बाद जिला बार एसोसिएशन ने उनके सहयोग मांगने पर बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया है। महामंत्री आनंद कश्यप ने बताया कि यदि जिला बार एसोसिएशन का कोई अधिवक्ता कार्य करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गाजियाबाद बार ने मांगा सहयोग

गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने केंद्रीय संघर्ष समिति एवं बार काउंसिल से मांगा सहयोग गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद न्यायालय के अंदर अधिवक्ता पर हुए लाठीचार्ज के प्रकरण में उन्होंने बर काउंसिल उत्तर प्रदेश एवं केंद्रीय संघर्ष समिति से सहयोग मांगते हुए बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने के लिए सहयोग मांगा है।

हॉस्पिटल में मारपीट और बवाल, पिस्टल तानी

मेरठ: हापुड़ रोड स्थित जौहर हॉस्पिटल में घायल को लेकर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए बवाल काटा। कुछ ने पिस्टल सरीखे हथियार निकाल लिए। जमकर मारपीट की गयी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले बवाल काटने वाले वहां से भाग गए। ये लोग पुलिस स्टीकर लगी कार की टक्कर से गंभीर घायल युवक को लेकर यहां पहुंचे थे। घटना रात करीब दो बजे की है।

नौचंदी थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित हमसफर पैलेस में मोहम्मद वसीम पुत्र इलियास निवासी फाजलपुर कंकरखेड़ा की बरात पहुंची थी। कोतवाली के शाहपीरगेट निवासी रियाजुद्दीन की बेटी से निकाह की रसम की तैयारी चल रही थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिविल लाइन के हाशिमपुरा निवासी जुनैद भी पहुंचा था। दावत खाने के बाद विवाह मंडप के बाहर जुनैद स्कूटी पर बैठा हुआ था। बताया जाता है कि उसी दौरान तेजी गति से पुलिस का स्टीकर लगी कार वहां आयी और चालक ने तेजी व लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी पूरी तरह से डेमेज हो गयी और जुनैद बुरी तरह जख्मी हो गया। शोर सुनकर विवाह मंडप से लोग तेजी से बाहर की ओर भागे। जुनैद को संभाला और कार चला रहे युवक की बुरी तरह धुनाई कर दी। वह भी लहूलुहान हो गया। बरातियों में से कुछ लोग जुनैद को लेकर जौहर हॉस्पिटल। कार चालक को भी खींचकर वहीं ले आए। हॉस्पिटल में भी खूब हंगामा व मारपीट की गयी। कुछ ने वहां पिस्टल निकाल ली। जब बवाल ज्यादा बढ़ गया तो स्टॉफ ने डॉयल 112 पर काल कर दिया।

कुछ ही देर में पुलिस आ धमकी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही हथियार लहराने वाले वहां से भाग गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से हथियार लहराने वालों की पहचान कर रही है। वहीं, दूसरी ओर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि नौचंदी पुलिस हंगामा व मारपीट करने वालों की पहचान का प्रयास कर रही है। हथियार लहराने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img