Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

जनवाणी संववाददाता |

मुजफ्फरनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्यालय जिला पंचायत में वि•िान्न पटलो पर जाकर पत्रावलियो का अवलोकन किया गया। सभी कर्मचारी अपने-अपने पटल पर उपस्थित होकर कार्य करते पाये गये। कर्मचारियो/अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि कार्यालय समय में कोई भी कर्मचारी बिना किसी अपरिहार्य कारण के कार्यालय से अनुपस्थित न रहे तथा अपने-अपने पटलो के कार्यो का निर्धारित समय कें भीतर निष्पादन करें।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि जिला पंचायत की आय को बढाने के लिए भ्ररसक प्रयास किये जाये तथा अपर प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन, पंचायती राज, लखनऊ द्वारा वीसी के माध्यम से दिये गये निर्देशो का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायें। निरीक्षण के समय कार्यालय सफाई सुचारू पायी गयी तथा निर्देश दिये गये कि कार्यालय सफाई में कोई भी लापरवाही न बरती जाये। जिला पंचायत प्रागंण में जिला सूचना अधिकारी कार्यालय का भी अध्यक्ष जी द्वारा निरीक्षण किया गया । वहॉ पर भी सभी व्यवस्थायें सुचारू पायी गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img