Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

थारू जनजाति की छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं डीएम ने बांटे साइकिल

 जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: थारू विकास परियोजना विशुनपुर विश्राम पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 224 थारू जनजाति की छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया,समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा। मुख्य अतिथि का स्वागत परियोजना अधिकारी टी पी सिंह ने किया। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले थारू जनजाति के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

65 6

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले थारू जनजाति के छात्र काफी प्रतिभाशाली है। सभी ने कठिन परिस्थिति पढ़ाई करते अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।

उन्होंने सभी के अभिभावकों से अपील किया कि इन छात्रों को आगे बढ़ने के लिए उनको अवसर अवश्य प्रदान करें, इसके लिए उनको सरकार द्वारा हर सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनजाति क्षेत्र में विद्युत समस्या को हल करने के लिए 1280 सोलर लाइट की सुविधा प्रदान की जाएगी तथा मोबाइल नेटवर्क की समस्या को दूर करने के लिए आठ बीएसएनएल के टावर लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इंटर पास जो छात्र सिविल सर्विस य आईआईटी – नीट की तैयारी करना चाह रहे हैं उनके लिए कोचिंग में एडमिशन दिया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोहर लाल थारू ने परियोजना अधिकारी तेज प्रताप सिंह के कार्यों की सराहना किया और कहा कि परियोजना अधिकारी द्वारा जनजाति की समस्या का निराकरण और छात्र छात्राओं को सरकारी योजना का लाभ भी आपके मार्गदर्शन में मिलता रहता है।

इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, बीएसए, कल्पना देवी, तहसीलदार तुलसीपुर प्रमेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, परियोजना निदेशक आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...
spot_imgspot_img