Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

एक ही रात में जनपद पुलिस ने पकड़े 17 फरार आरोपी

  • पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने रात में चलाया अभियान

जनवाणी संवाददाता |

शामली: पुलिस अधीक्षक अभिषेक के आदेश पर जनपद के सभी आठ थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारियों के निर्देशन पर शुक्रवार की रात को विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 17 वारंटी/वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों में राहुल पुत्र राजकुमार निवासी गांव लिलौन थाना कोतवाली शामली, पंकज वर्मा पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी नौकुआ रोड थाना कोतवाली, अंकुश मलिक पुत्र विनेश मलिक निवासी गांव लांक, मोहित उर्फ बिट्टन पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम अलीपुर कलां थाना बाबरी, मच्छर उर्फ नीरज पुत्र अमरेश निवासी नंगला पिथौरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर, अनूप पुत्र रधवीर निवासी ग्राम बधैव, योगेंद्र पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम मुंडेंट कलां, रामकुमार पुत्र स्व. राजवीर सिंह निवासी ग्राम मंटी हसनपुर थाना थानाभवन, शाहनवाज उर्फ राजू पुत्र शब्बीर निवासी गढ़ी अब्दुल्ला खां, सतीश पुत्र रामपाल निवासी ग्राम इस्लामपुर घसौली थाना कांधला, कौशर पुत्र मूदा व अय्यूब पुत्र अबलू निवासीगण ग्राम खुरगान थाना कैराना, इन्द्र पुत्र मितरू निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना, अशोक पुत्र तिलका निवासी ग्राम बरनावी थाना कैराना, पाल्ला पुत्र मितरू निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना, मोहनलाल पुत्र बालेराम निवासी ग्राम झारखेडी थाना कैराना, अमित पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम राझड थाना गढ़ीपुख्ता शामिल हैं। सभी थानों के पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

उधर, शामली कोतवाली पुलिस ने एक सूचना पर आरोपी जमील उर्फ बिल्लू पुत्र इशाक निवासी ग्राम कुडाना थाना कोतवाली शामली को एक अवैध रायफल 315 बोर सहित गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img