जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान (रजि०) की मासिक बैठक संस्थान की सम्मानित सदस्य निशा गर्ग के निवास स्थान पर रखी गई जिसमे सभी सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें जिलाध्यक्ष रेखा अग्रवाल व नगराध्यक्ष रेनू सिंघल बने। बैठक का प्रारंभ वंदे मातरम गीत के सामूहिक गायन से किया गया।
अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के जिला सचिव एडवोकेट वैभव गर्ग ने सभी सम्मानित सदस्यों को शपथ दिलाई। संस्थान की व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल ने मई 2022 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के विषय में बताया। 15 मई को रेलवे स्टेशन पर प्याऊ लगाकर पानी पिलाने का कार्यक्रम रहेगा, एवं पूर्व वर्षों की भाति समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।
समर कैंप में कौन क्या सिखाएगा व अन्य कई छोटे-छोटे कार्यक्रम तय किए गए। शपथ लेने वाली कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रेनू सिंघल, जिला उपाध्यक्ष उषा शर्मा, जिला सचिव मनु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उमा अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष संध्या अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शिखा गुप्ता, संध्या गुप्ता ने शपथ ली।

