Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

शामली में जिला गन्ना अधिकारी का पद सृजित

  • उप्र शासन ने वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार भी दिए
  • बीज उत्पादन अधिकारी मुजफ्फरनगर देख रहे थे प्रभार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उप्र सरकार ने गन्ना बहुल शामली जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला गन्ना अधिकारी के पद की मांग को प्राथमिकता देते हुए जिला गन्ना अधिकारी का पद सृजन कर दिया है। साथ ही, समस्त वित्तीय अधिकार प्रदान करने के संबंध में भी शासनादेश जारी कर दिया है।

इसके चलते बीज उत्पादन अधिकारी मुजफ्फरनगर के सहारे चल रहा जिला गन्ना अधिकारी के पद का कार्य शामली के जिला गन्ना अधिकारी अब अपने समस्त अधिकारों का प्रयोग स्वतंत्र रूप से कर सकेंगे।

शामली जनपद का सृजन सितंबर 2011 को हुआ था लेकिन उप्र के गन्ना विकास विभाग की ओर से बीज उत्पादन अधिकारी, मुफ्फरनगर को जिला गन्ना अधिकारी शामली का अतिरिक्त प्रभार देकर कार्य सम्पादन कराया जाता रहा था। उनके पास किसी प्रकार का कोई वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्राप्त नहीं था। प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार से जिला गन्ना अधिकारी शामली का पद सृजित किए जाने की मांग गन्ना किसान कर रहे थे।

इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने के चलते जनपद के गन्ना विकास विभाग में खुशी की लहर है, वहीं जिला गन्ना अधिकारी शामली को समस्त वित्तीय अधिकार मिल गए हैं। जिले के कार्मिकों के स्थानांतरण, वेतनवृद्धि, एसीपी नियुक्ति आदि के समस्त अधिकार के चलते जिले के कार्मिकों पर कड़ी पकड़ हो सकेगी।

साथ ही, जिला गन्ना सेवा प्राधिकरण का गठन भी हो सकेगा। जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय भवन के लिए अब बजट के आवंटन का रास्ता भी साफ हो गया है। साथ ही, शासन स्तर से गन्ना विकास के लिए जारी अनुदान जिले के गन्ना कृषकों को डीबीटी के माध्यम से अब तत्काल ट्रेजरी से स्थानान्तरण किया जा सकेगा। इस शासनादेश से जिला गन्ना सेवा प्राधिकरण, शामली का गठन भी हो सकेगा। जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय भवन के लिए बजट का आवटंन का रास्ता भी साफ हो गया है।

जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी शामली के पद सृजन तथा वित्तीय अधिकार संबंधी शासना जारी कराने के लिए उप्र के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा, गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी तथा गन्ना विभाग के अपर मुख्य सचिव को पूरा श्रेय दिया है। साथ ही, जिले के कर्मचारी संगठनों ने भी गन्ना मंत्री सुरेश राणा तथा अपर मुख्य सचिव का आभार जताया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img