Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पार्क सौंदर्यीकरण की धीमी गति पर मंडलायुक्त ने जतायी नाराजगी

  • गांधी पार्क का भी किया जा रहा है स्मार्ट सिटी के तहत सौंदर्यीकरण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: स्मार्ट सिटी चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम व स्मार्ट सिटी सीईओ/नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने सोमवार सुबह गांधी पार्क का भ्रमण कर स्मार्ट सिटी के तहत किये जा रहे पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को गति देने के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है।

गांधी पार्क व जुबली पार्क का भी स्मार्ट सिटी के तहत सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं में से एक परियोजना शहर में नौ पार्को का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाना भी है। नौ पार्को में से सात पार्को का लोकार्पण किया जा चुका है।

20 21

आज सुबह स्मार्ट सिटी चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम व स्मार्ट सिटी सीईओ/नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने गांधी पार्क पहुंचकर पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी सस्था आर एन एन्टरप्राइजेज के प्रतिनिधियों से कार्य में धीमी गति का कारण पूछा और किये जाने वाले कार्यो के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए जल्दी से जल्दी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह में कार्य पूरा करा दिया जायेगा। मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम भी शामिल रहे।

बाद में नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने स्मार्ट सिटी के तहत गांधी पार्क में पत्तियों से खाद बनाने के लिए तैयार किये जा रहे प्रोजेक्ट और उसके लिए स्थापित की गयी मशीन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तेजी से कार्य पूरा करें ताकि पार्क के लोकार्पण के साथ ही इसे भी शुरु कराया जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img