Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ टॉप 20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 21 नवंबर 2022

 


01.. थेरेपिस्ट ने किए चौंकाने वाले खुलासे। श्रद्धा के साथ मारपीट करता था आफताब?।

श्रद्धा हत्याकांड में थेरेपिस्ट पूनम ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। पूनम मुंबई में श्रद्धा की थेरेपिस्ट रह चुकी हैं और श्रद्धा ने उनसे आफताब के अत्याचार की कहानी बयां की थी। श्रद्धा, आफताब से मारपीट के बाद उनसे तीन बार मदद मांगने आई थी।

01 SHRADHA


02.. भूकंप से दहल उठा इंडोनेशिया, 20 की मौत। 300 के घायल होने की मिली खबर।

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और करीब 300 लोग घायल हो गए हैं।

02 INDONESIA BHUKAMP


03.. ट्वीटर पर वापसी नहीं करेंगे डोनाल्ड ट्रंप। बोले- मेरे पास वापसी कोई वजह नहीं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल कर दिया गया है। हालांकि अब पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को ट्विटर पर कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने ट्विटर इस्तेमाल करने से साफ इनकार कर दिया है।

03 DONALD TRUMP


04.. गुजरात चुनाव में श्रद्धा हत्याकांड की गूंज। सीएम गहलोत बोले- एक कौम को बनाया गया कातिल।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रद्धा हत्याकांड को गुजरात में मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के लिए एक खास धर्म को टारगेट बनाया जा रहा है।

04 ASHOK GAHLOT


05.. मंगलौर ऑटो ब्लास्ट में हुआ बड़ा खुलासा। आईसिस हैंडलर्स के संपर्क में था मुख्य आरोपी शारिक।

कर्नाटक के मंगलुरु शहर में 19 नवंबर को हुए ऑटो ब्लास्ट में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी शरीक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के हैंडलर्स के संपर्क में था। इससे पहले भी शिवमोग्गा में बम ब्लास्ट का ट्रायल कर चुका है।

05 MANGLURU


06.. तंजील अहमद और उनकी पत्नी के हत्यारोपी की मौत। सोनभद्र जेल में बंद था मुनीर।

बिजनौर जिले के स्योहारा निवासी निवासी एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर की सोनभद्र जेल में बीमारी से मौत हो गई।

06 MUNIR


07.. प्रॉपर्टी के दामों में आया 5 फीसदी का उछाल। अभी और बढ़ सकती है कीमतें! रेडी-टू-मूव-इन घरों की बढ़ी मांग।

एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के कई शहरों में प्राइमरी मार्केट औसत कीमतों में 5 से 6 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रापर्टी एक्सपर्ट की मानें तो अभी और उछाल आएगी, साथ ही रेडी टू मूव इन घरों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

07 PROPERTY


08.. ओडिशा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे। वेटिंग हॉल भी चपेट में आया, तीन की मौत।

ओडिशा में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जाजपुर जिले के कोरेई स्टेशन पर एक मालगाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

08 ODISA


09.. उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी आग। एक बोगी जलकर हुई खाक।

मध्यप्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर-रतलाम पैसेंजर ट्रेन की बोगी में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से एक बोगी पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि उस समय ट्रेन खाली थी।

09 UJJAIN


10.. ‘दृश्यम 2’ ने की छप्पर फाड़ कमाई। ‘ऊंचाई’ और ‘यशोदा’ के कलेक्शन में बड़ा उछाल।

बॉक्स ऑफिस पर पिछले तीन दिनों से दृश्यम 2 धमाल मचा रही है। वहीं अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर स्टारर फिल्म ऊंचाई और सामंथा स्टारर यशोदा भी ठीक कलेक्शन कर रही हैं।

10 BOLLYWOOD


11.. घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट। सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 18250 के नीचे।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। सोमवार को सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट आई जबकि निफ्टी 61 अंक नीचे पर खुला है।

11 SHARE BAZAR


12.. अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना। कहा- यूपी में महिलाओं पर हो रहा अपराध।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अपराध बढ़ता जा रहा है।

12 AKHILESH YADAV


13.. अयोध्या पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति। हनुमानगढ़ी का दर्शन कर राम मंदिर का निर्माण कार्य देखा।

मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां सबसे पहले हनुमान जी की पूजा अर्चना की। राम मंदिर निर्माण कार्य को देखा।

13 AYODHYA


14.. श्रद्धा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग। वकील ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका।

दिल्ली के एक वकील ने श्रद्धा हत्याकांड मामले की जांच को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। दायर याचिका में दिल्ली पुलिस से सीबीआई को श्रद्धा हत्याकांड की जांच स्थानांतरित करने की मांग की गई है।

14 CBI


15.. बेटी की सगाई में दिल्ली गया था परिवार। सिक्योरिटी गार्ड को नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने खंगाला घर।

मेरठ में सोमवार को कमलानगर में बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के घर में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक घर में नेपाली नौकर पांच दिन पहले ही सरदार सिद्धू के माध्यम से लगाया गया था। एसपी सिटी और एसपी क्राइम मौके पर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई है। चर्चा यह भी है कि व्यापारी के घर से करीब 5 करोड़ रुपए का सामान चोरी हुआ है।

15 MEERUT


16.. शामली जिले में जज के आवास में चोरी का खुलासा। एलईडी और लैपटॉप किया था चोरी।

शामली जिले के कैराना में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवास में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसओजी सर्विलांस व पुलिस टीम ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।

16 SHAMLI


17.. संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे मेरठ। व्यापारियों पर छाया नगर निगम के काली वर्दीधारी गुंडों का आतंक!।

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने आज मेरठ में व्यापारियों की एक बैठक की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा किए साथ ही आशु शर्मा ने कहा कि मेरठ में व्यापारियों का उत्पीड़न नगर निगम के काले वर्दी वाले गुंडे कर रहे हैं। व्यापारी नेता ने निगम के एक टॉप अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि काले वर्दीधारी गुंडों से जुर्माने के नाम पर वसूली कराया जा रहा है।


18.. मोरबी पुल हादसे पर जांच सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई। गुजरात हाईकोर्ट को दिए निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में मोरबी पुल हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को स्वतंत्र सीबीआई जांच, पर्याप्त मुआवजा संबंधी याचिकाओं के साथ हाईकोर्ट जाने की अनुमति दी।

18 GUJRAT


19.. गुरमीत राम रहीम को बागपत पुलिस का नोटिस। पैरोल नियमों के उल्लंघन सख्त हुआ प्रशासन।

बागपत के बिनौली में पैरोल के नियमों को ताक पर रखकर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा बरनावा आश्रम में जुटाई जा रही अनुयाइयों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। बागपत पुलिस ने डेरा प्रमुख के नाम प्रबंधक को नोटिस दिया।

19 BAGHPAT 2


20.. भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर फोड़ा एक और ‘स्टिंग बम’। दिल्ली एमसीडी चुनाव में मचा हड़कंप।

भाजपा ने आम आदमी पार्टी का एक स्टिंग आपरेशन वाला वीडियो मीडिया में जारी किया है। बड़ी बात यह है कि इस स्टिंग को केजरीवाल की पार्टी की एक नेत्री ने बनाया है। इस स्टिंग में पार्षद का टिकट देने के लिए सौदा हो रहा है। साथ स्टिंग में दावा किया गया है कि करीब 110 सीटें इसी तरह दी गई हैं।

 

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img