Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

दीपावली का त्योहार नजदीक, बिजली विभाग ने नहीं की तैयारी

  • हर साल की तरह इस बार दिवाली की तैयारी कराने से चूक रहा बिजली विभाग
  • दिवाली पर बढ़ती है बिजली की खपत, फाल्ट से बचने के लिए की जाती है तैयारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हर साल दिवाली के त्योहार से पहले बिजली विभाग अपनी तैयारियां करता है। जिससे कहीं पर भी बिजली की लाइन में फाल्ट न हो। कहीं भी बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न न हो। तीन बाजारों में हुई रौनक पर बिजली की वजह से आफत न आए, लेकिन इस बार विभाग ने दिवाली को लेकर कोई तैयारी नहीं की है।

बताया जा रहा है कि केवल रिवेन्यू प्राप्ति ही विभाग का मुख्य उद्देश्य है जिसके लिए हर बिजली घर के जेई से लेकर संविदाकर्मी जुटे हुए हैं। वहीं बिजली विभाग में तैनात संविदाकर्मियों को मिलने वाली तनख्वाह भी काफी कम है। ऐसे में उनके कंधे पर दिवाली की सभी तैयारियां रहती है, जबकि विभाग के अधिकारियों ने इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाए हैं।

जिले में कुल बिजली घरों की संख्या 160 है, इनमें 11 डिवीजन, 3 सर्किल है। जिनमें से एक शहरी व दो ग्रामीण है। इन सभी बिजली घरों के क्षेत्र में आने वाली विद्युत लाइनों का दिवाली से पहले मेंटेनेंस कराया जाता है। जिसमे जंफर बदलना व लाइनों पर आने वाली पेड़ों की शाखाओं को कटवाना प्रमुख होता है। 33/11केवी की लाइनों पर यह सबसे अहम् होता है।

06 15

दीपावली पर पूरे जिले में खर्च होने वाली कुल बिजली के भार में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो जाती है। ऐसे में विद्युत लाइनों में फाल्ट आने की संभावना भी बढ़ जाती है। इससे निपटने के लिए विद्युत विभाग हर साल दिवाली से पहले सभी जरूरी कदम उठा लेता था, लेकिन इस बार जब दिवाली को महज एक सप्ताह का समय बचा है। बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

संविदा कर्मियों पर पड़ता है अतिरिक्त भार

दिवाली पर किसी भी जगह होने वाले फाल्ट को ठीक करने की जिम्मेदारी संविदाकर्मियों की होती है। ऐसे में बिना मेंटेनेंस के फाल्ट होने का खतरा है। जिसको लेकर संविदाकर्मी सवाल उठा रहे हैं। जिले में कुल 1350 संविदाकर्मी है, इनमें से अकुशल संविदाकर्मियों को महज 8342 रुपये जबकि कुशल संविदाकर्मियों को 10245 रुपये मानदेय मिलता है।

ऐसे में इन कर्मचारियों से 24 घंटे काम लिया जाता है और दिवाली पर इनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी रहती है। लाइनों की मेंटेनेंस के लिए बिजली विभाग हर साल ठेका देता था, लेकिन इस बार वह भी नहीं दिया गया है। ऐसे में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की पूरी संभावना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img