Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Diwali Party: बॉलीवुड सितारो के घर हुई दिवाली की तैयारी शुरू, शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक है शामिल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सनातन धर्म में त्योहारो का सीजन शुरू हो चुका है। साल के सबसे बड़े त्योहारो में से एक है दिवाली का पर्व। इस त्योहार की रोशनी सभी तरफ दिखाई देने लगी है। दिवाली की धूम बॉलीवुड में भी काफी ज्यादा है। दिवाली पर कुछ खास सितारों के घर पार्टी होती है। इसमें बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे शामिल होते हैं। दिवाली की शानदार पार्टियां शुरू हो चुकी हैं। आपको बताते हैं, उन सेलेब्स के बारे में जिनके घर दिवाली की शानदार रौनक दिखाई देती है। इसमें मनीष मल्होत्रा, अमिताभ बच्चन, करण जौहर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। तो आइए जानते ​है इन बॉलीवुड दिवाली पार्टियों के बारे में।

मनीष मल्होत्रा

बॉलीवुड के फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर हर साल दिवाली पर शानदार दिवाली पार्टी होती है। इसमें सभी बी टाउन बॉलीवुड सितारे पहुंचते हैं। इस साल 2024 में भी मनीष मल्होत्रा की पार्टी में सितारों की महफिल सजी रही।

शाहरुख खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के घर भी दिवाली की रौनक दिखाई देती है। शाहरुख खान के घर मन्नत में दिवाली पार्टी का आयोजन हर साल होता है। इसमें बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आते हैं।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर जलसा में भी दिवाली पार्टी हर साल आयोजित की जाती है। इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स शामिल होते हैं। प्रशंसकों को भी हर साल इस पार्टी का इंतजार रहता है।

एकता कपूर

निर्माता-निर्देशक एकता कपूर के घर भी धूमधाम से दिवाली पार्टी का आयोजन होता है। इस पार्टी में टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के बड़े सितारे पहुंचते हैं।

करण जौहर

निर्माता-निर्देशक करण जौहर बॉलीवुड की दुनिया का बड़ा नाम हैं। करण जौहर के घर दिवाली पार्टी हमेशा चर्चा में रहती है। इस पार्टी में बॉलीवुड की दुनिया के बड़े सितारे पहुंचते हैं।

अबू जानी-संदीप खोसला

अबू जानी-संदीप खोसला भी दिवाली पर शानदार दिवाली पार्टी देते हैं। इस पार्टी की रौनक और पहुंचने वाले सितारों को देखने के लिए प्रशंसक इंतजार करते रहते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img