जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: डीएम उमेश मिश्रा ने तहसील धामपुर के ग्राम पंचायत तिबडी में बनाई गई अस्थायी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए पशु ना छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गौशालाओं और गोवंश का संरक्षण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस गोवंश के संरक्षण के प्रति कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि फसलों का नुकसान राष्ट्रीय हानि के समान है।

