जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: एडवोकेट संजीव कुमार गर्ग की पुत्री प्रिया गर्ग ने यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल सहित ऐतिहासिक कुल 13 गोल्ड मेडल हासिल कर नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन एवं गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि को देखते हुए जिलाधिकारी गाजियाबाद ने प्रिया गर्ग को आज अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट भारत के मुख्य न्यायाधीश, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सुप्रीम कोर्ट बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य न्यायाधीशों, मंत्रियों साथ ही देश विदेश के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 30 अक्टूबर 2022 को संपन्न हुए प्रतिष्ठित एनयूजेएस नेशनल लॉ युनिवर्सिटी, कोलकाता के 14वें दीक्षांत समारोह में नेहरू नगर गाज़ियाबाद निवासी एडवोकेट संजीव कुमार गर्ग की पुत्री प्रिया गर्ग ने यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल सहित ऐतिहासिक कुल 13 गोल्ड मेडल हासिल कर नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन एवं गौरवान्वित किया है।

प्रिया गर्ग ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूके की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, न्यायमूर्ति नरसिम्हन तथा न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी के साथ काम कर चुकी हैं। उनके लेख देश विदेश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में छपते रहे हैं। उनका रिसर्च पेपर आईआईएम अहमदाबाद में प्रस्तुत हो चुका है तथा वह सिविल सर्वेंट्स को भी प्रशिक्षित कर चुकी हैं।

इस अवसर पर पिता एडवोकेट संजीव कुमार गर्ग, भाई श्रेय कुमार गर्ग तथा सहयोगियों में मुख्य रूप से बार सचिव एडवोकेट नितिन त्यागी, एडवोकेट गौतम त्यागी, एडवोकेट विष्णु कुमार गुप्ता, एडवोकेट मोहन सिंह, एडवोकेट स्नेह त्यागी, ऐडवोकेट योगेंद्र सिसोदिया, एडवोकेट पंकज अग्रवाल, एडवोकेट सोनू कसना, एडवोकेट पूनम गुप्ता, एडवोकेट सीपी सिंह, एडवोकेट ओमवीर सिंह, एडवोकेट त्रिलोक चंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

