जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: ग्राम पंचायत लालपुर सोजीमल ग्राम प्रधान फैमीदा के पुत्र इंतजार के अनुसार ग्राम पंचायत के मौजा सलेमपुर भ्रट्टा में ग्राम समाज की भूमि पर गांव के ही सुखराम द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है, जिसके संबंध में कई बार तहसील स्तर पर शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके चलते ही सुखराम ने गुरुवार को अवैध रूप से इस भूमि पर पशुशाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया, जिसे ग्रामीणों और ग्राम प्रधान द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन सुखराम उल्टे इन लोगों से लड़ने मरने के लिए तैयार हो गया। इसके साथ ही ग्राम प्रधान पुत्र इंतजार ने इस संबंध में नजीबाबाद एसडीएम विजय वर्धन तोमर से शिकायत की, जिस पर एसडीएम ने तुरंत कार्यवाही करने के लिए लेखपाल ललित कुमार को अवैध निर्माण की गई दीवार को गिराने के निर्देश दिए।

