Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भागौट में बनाए गए पुस्तकालय का डीएम ने किया निरीक्षण

  • वैक्सीन केन्द्र की भी देखी स्थिति, वैक्सीनेशन कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: भागौट गांव का मंगलवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले वहां बने पुस्तकालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं वैक्सीन केन्द्र की स्थिति देखी और वैक्सीनेशन कम होने पर नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार के आदेश दिए।

डीएम राजकमल यादव के कुशल निर्देशन में जनपद में कोरोना की चैन को तोड़ा गया है और निरंतर कोरोना के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया गया है। डीएम ने भागौट गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पांच गांव में 18 प्लस का आॅनस्पॉट क्लस्टर बनाया गया है, जिसमें 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति भागौट, पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी, तुगाली, फुलेरा में पहुंचकर हैंड टू हैंड अपना रजिस्ट्रेशन कराकर अपना वैक्सीनेशन करा सकते हैं।

डीएम ने कम वैक्सीनेशन होने पर चिकित्सकों से नाराजगी व्यक्त की और उन्हें निर्देश दिए कि घर घर जाकर कोविड- के टीके के संबंध में जागरूक करें कोविड का टीका जीत का टीका है। भागौट में ग्राम स्तर पर बनाए गए पुस्तकालय भवन का भी निरीक्षण किया।

जिसमें प्रतियोगी परीक्षाएं संबंधित किताबें रखी हुई थी साफ-सफाई बहुत ही अच्छी थी जिसकी जिलाधिकारी द्वारा सराहना की गई और उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि इसमें अच्छी व्यवस्था की जाए। गांव के युवा बच्चे, प्रतियोगी छात्र पुस्तकालय में आकर प्रतिदिन नियमित रूप से अनुशासन में पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img