Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कश्यप समाज ने किया डीएम कार्यालय का घेराव

  • गांव पचैंडाकलां से कश्यप समाज द्वारा दहशत में पलायन को लेकर जताया आक्रोश

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: गांव पचैण्डाकलां से कश्यप समाज के दहशत में पलायन को लेकर सोमवार को कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गयी है। सोमवार को डीएम कार्यालय पर किये गये प्रदर्शन में रामकुमार कश्यप ने कहा कि पचैण्डा कलां में दबंगों ने एक कश्यप परिवार के साथ मारपीट करते हुए इतना डराया कि इस परिवार को घर और गांव छोड़ना पड़ा।

इसमें कश्यप समाज के कई महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के 18 दिन बीत जाने के बाद भी परिवार दहशत में है और पुलिस प्रशासन आरोपियों पर कार्यवाही करने में विफल साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कश्यप समाज को अपनी सुरक्षा के लिए ये आंदोलन करना पड़ रहा है। इससे पहले भी गांव गोयला निवासी कश्यप समाज के एक युवक की फैक्ट्री में जलने से हुई मौत के मामले में परिवार को इंसाफ नहीं मिल पाया है। गांव लौहडडा, मंडावली खादर में भी कश्यप समाज के साथ अत्याचार हुआ।

पचैण्डा कलां की घटना में पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही है। जनता का विश्वास पुलिस प्रशासन से उठ रहा है। उन्होंने इस मामले में एक सप्ताह में आरोपियों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को शहर में बसाने के लिए भवन आवंटित करने और उनकी सुरक्षा करने की मांग की है।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामकुमार कश्यप के अलावा जिलाध्यक्ष नरेश कश्यप, भूरा, प्रमोद, इन्दर, भोपाल, श्यामपाल, ओमपाल, जगवीर सिंह, हरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, बाबूराम कश्यप, रामभूल सिंह, रामनिवास, बिट्टू, गोपाल कश्यप, राजकुमार, संजय कश्यप, माही कश्यप, अमित कुमार, कंवरपाल, सतीश कश्यप, प्रेम कुमार, पप्पू कश्यप, रमेश कुमार, ऋषिपाल, प्रमोद कश्यप, सुखपाल आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img